सबको रुला कर चले गए चिंटू, बेटे रणबीर कपूर से कह गए ऋषि कपूर ये बात
फिल्म इंडस्ट्री ने 24 घंटे के अंदर दूसरे दिग्गज को खो दिया है। आज सेवरे 8:45 मिनट पर मुंबई के अस्पताल में अभिनेता ऋषि कपूर ने आखिरी सांसे ली। इरफान खान के निधन के बाद ये खबर बेहद दुखनीय और असहनीय है। सोशल मीडिया पर मानो सैलाब आ गया है। कैंसर से लड़ाई लड़ते-लड़ते ऋषि कपूर ने दम तोड़ दिया। वह परिवार और फैंस को अकेला छोड़ गए। लेकिन उन्होंने अपने काम से एक छाप छोड़ी है जिसे कोई मिटा नहीं सकता।
ऋषि कपूर भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनके वह सवाल आज भी जहन में उठ रहे हैं जब वह न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे थे और उनके साथ बेटा रणबीर कपूर और पत्नी नीतू सिंह थी। वह परिवार से लगातार भारत और फिल्मों का हालचाल पूछा करते थे।
मनोरंजन जगत में वह काफी कुछ विरासत में छोड़ गए हैं। अस्पताल में अंतिम क्षण में भी डॉक्टरों को एंटरटेन कर रहे थे। बता दें कल जब ऋषि कपूर की तबीतय बिगड़ी तो देर रात उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे और फिर उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया लेकिन सुबह वह दुनिया को अलविदा कह गए।


Click it and Unblock the Notifications











