एक हफ्ते के अदर कपूर खानदान में पैदा हुई ये दो बच्चियां, करीना से सिर्फ 6 दिन बड़ी है उनकी ये बहन

कपूर खानदान हमेशा सही चर्चा का विषय बना रहा है और बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली फैमिली भी मानी जाती है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि कपूर खानदान का हर एक बच्चा हमेशा ही एक्टिंग की दुनिया में कमाल करके दिखा देता है. लेकिन ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बड़ी बेटी यानी कि रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम ना रख के अपनी एक अलग ही दुनिया बनाई है. वह हमेशा से ही लाइमलाइट से दूरी बनाए रखे हैं. रिद्धिमा कपूर साहनी, रणबीर कपूर से उम्र में बड़ी है.
रिद्धिमा ने बिजनेसमैन से रचाई शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर ने भरत साहनी के साथ में शादी रचाई जो कि एक बड़े और मशहूर बिजनेसमैन है. वह दोनों ही फिल्मों की दुनिया से कोसो दूरी बनाए रखे हैं.लेकिन आज हम आपको रिद्धिमा से जुड़ी हुई कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जो कि शायद ही आप जानते होंगे. कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली रिद्धिमा अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं.
कपूर खानदान की बेटी है रिद्धिमा कपूर साहनी
कपूर खानदान को बॉलीवुड का मशहूर बताया जाता है और वह पंजाबी खत्री परिवार से हैं. इस बात में कोई भी शक नहीं है कि रिद्धिमा के भाई रणबीर कपूर उतने ही स्मार्ट और हैंडसम है जितनी कि रिद्धिमा खूबसूरत है. रिद्धिमा कपूर साहनी, राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ-साथ शशि कपूर की पोती है. इस लिहाज से अगर देखा जाए तो बॉलीवुड सितारों जैसे कि करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अरमान जैन और अधर जैन की चचेरी बहन भी है.
करीना कपूर और रिद्धिमा में है 6 दिन का फासला
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रिद्धिमा कपूर और करीना कपूर में सिर्फ 6 दिन का ही उम्र का फासला है. रिद्धिमा, करीना कपूर से 6 दिन बड़ी है. दरअसल उन्होंने नंददास यानी कि एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए मॉडलिंग करियर से अपनी शुरुआत की. इसके बाद में मां नीतू सिंह के साथ में रैंप वॉक भी किया और मानव गंगवानी जैसे फैशन डिजाइनर के साथ में भी काम किया. जून साल 2018 में उन्होंने सैम एंड फ्रेंड्स नामक अपना क्लॉथिंग ब्रांड लॉन्च कर दिया और उनकी बेटी समारा के नाम पर इसे रखा था. हालांकि रिद्धिमा ने कभी भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने का नहीं सोचा. हमेशा से ही वह फैशन की तरफ आकर्षित रही.


Click it and Unblock the Notifications













