Throwback Video- '30 हजार में खरीदा अवॉर्ड..' ऋषि कपूर ने जब बताया था इंडस्ट्री का काला सच?

Rishi Kapoor Bought Award- आपने अक्सर सुना होगा कि फिल्म इंडस्ट्री में लोग फिल्मों के अवॉर्ड्स खरीदते हैं। लेकिन ये बात बिल्कुल सच है और इसका खुलासा खुद दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने किया था।
इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो अपने खुद को लेकर एक खुलासा करते दिख रहे हैं। उन्होने बताया कि उनकी पहली फिल्म बॉबी के लिए उन्होने 30 हजार रुपए देकर अवॉर्ड खरीदा था। इसके बाद से ये वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या बोले ऋषि कपूर?
इंडिया टीवी से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कई खुलासे किए हैं। पत्रकार ने पूछा, ''अमिताभ बच्चन की जो पहली ब्लॉकबस्टर थी जंजीर, उसमें जो उनको इनाम मिलना चाहिए था, वो आपने उनसे छीन लिया, बॉबी के लिए?'' ऋषि कपूर ने जवाब दिया, ''नहीं ऐसा तो नहीं है, लोग ये गलत कह रहे हैं कि मैं किसी बहुत पॉपुलर मैगजीन का अवॉर्ड ले गया, ये गलत है। मैं सिर्फ एक अवॉर्ड के लिए पैसे दिए थे जो कि मुझे नहीं करना चाहिए थे। जिसका मुझे आज तक दुख है लेकिन हुआ तो है साहब।'' पत्रकार ने कहा, ''बॉबी का अवॉर्ड 30 हजार रुपए देकर खरीदा?'' ऋषि कपूर ने कहा, ''जी हां, 30 हजार रुपए उस वक्त बहुत बड़ी बात होती थी। आज तो टिकट भी नहीं मिलेगा आपको शो का 30 हजार रुपए में।'' ऋषि कपूर का ये थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है।
कैंसर से हुए था निधन
आपको बता दें, ऋषि कपूर के निधन के 4 साल हो चुके हैं। 2020 में में 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। साल 2018 में उन्हें कैंसर हुआ था, जिसकी वजह से वो अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे। 11 महीनों बाद वो वापस भारत आ गए थे और धीरे-धीरे ठीक भी होने लगे थे लेकिन साल 2020 में उनकी मौत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था। आप देखिए उनका ये पुराना वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











