..................... Rishi Kapoor and Neetu Kapoor fainted at their own wedding - Hindi Filmibeat

अपनी ही शादी में डर के मारे बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने उठाया था ये कदम

Rishi Kapoor, Neetu Kapoor wedding

ऋषि कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सालों तक बॉलीवुड पर राज भी किया है। रोमांटिक से लेकर कॉमेडी फिल्मों में उन्होंने काम किया था। आज भले ही ऋषि कपूर हम सबके बीच में नहीं रहे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर एक खास छाप छोड़ दी है। आज हम आपको ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा।

ऋषि और नीतू अपनी ही शादी में हो गए थे बेहोश

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ियां में से एक मानी जाती थी। दोनों का ही फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी था और दोनों ने मिलकर इंडस्ट्री में धूम मचा दी थी। इतना ही नहीं ऋषि कपूर, नीतू कपूर के प्यार में पड़ गए थे। दर्शकों द्वारा दोनों की जोड़ी को फिल्मों में भी काफी पसंद किया गया। इन दोनों ने पहली बार जहरीला इंसान फिल्म में काम किया और बाद में कई सारी हिट फिल्मों में भी काम किया था। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और प्यार में पड़ गए। दोनों ने शादी करने का भी फैसला ले लिया था।

ऋषि कपूर को घोड़ी चढ़ने से पहले हो गयी थी घबराहट

इतना ही नहीं आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू की शादी बॉलीवुड की शाही शादियों में से एक मानी जाती है। इनकी शादी में कई सारे दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। इस बात का खुलासा खुद नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। बताया जाता है कि ऋषि कपूर जब घोड़ी चढ़ने जा रहे थे तभी अपनी शादी में आए हुए मेहमानों को देखकर बहुत ही ज्यादा डर गए थे कि उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गए थे।

नीतू कपूर का लहंगे के चक़्कर में हुआ था बुरा हाल

एक तरफ तो ऋषि कपूर घोड़ी पर चढ़ने से पहले ही मेहमानों को देखकर घबरा गए और बेहोश हो गए तो वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर का लहंगा बहुत ही ज्यादा भारी था और उसे संभालने के चक्कर में वह काफी ज्यादा थक गई थी। जिस वजह से वह भी बेहोश हो गई थी।

Read more about: rishi kapoor neetu kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X