..................... Rishi Kapoor Amitabh Bachchan Sushant Singh Rajput Ayushmann Khurrana After the death of these Bollywood celebrities these stars replaced them in films - Hindi Filmibeat

शूटिंग के बीच में सितारों की हुई मौत तो हुई नई कास्टिंग, आयुष्मान को मिली सुशांत की फिल्म तो श्रीदेवी को..

These Stars Replaced Celebs After Death

हमें कई बार सुनने को मिलता है कि किसी भी एक्टर ने दूसरे एक्टर को फिल्म में रिप्लेस कर दिया. ऐसा कई बारउसे फिल्म में नजर आने वाले एक्टर की मौत के बाद होता है. बता दे कि पिछले काफी समय में हिंदी सिनेमा में कई सारे सितारों का निधन हो गया. जिसमें श्रीदेवी से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक का नाम शामिल है. लेकिन आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें इन सितारों की मौत के बाद फिल्मों में रिप्लेस किया गया.

ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2020 में हॉलीवुड की फिल्म द इंटर्न के रीमेक में दीपिका पादुकोण के साथ में ऋषि कपूर नजर आने वाले थे. लेकिन आपको बता दें कि 30 अप्रैल साल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया. मीडिया खबरों की माने तो डायरेक्ट अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने ऋषि कपूर के रोल को अमिताभ बच्चन को ऑफर किया. इसके बाद में अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को रिप्लेस कर दिया.

सुशांत सिंह राजपूत और आयुष्मान खुराना

दरअसल आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड हिल गया था. बता दे कि उन्होंने 14 जून 2021 को अपने ही घर में खुदकुशी कर ली थी. सुसाइड करने से पहले एक्टर ने कई सारी फिल्मों को साइन किया था. जिसमें अभिषेक कपूर की फिल्म चंडीगढ़ कर आशिकी भी शामिल थी. लेकिन एक्टर की मौत के बाद इस फिल्म को आयुष्मान खुराना को ऑफर किया गया और इसमें वाणी कपूर भी उनके अपोजिट नजर आई.

श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित

श्रीदेवी की मृत्यु 24 फरवरी 2018 में दुबई के एक होटल में हुई थी. उनके पति बोनी कपूर के अनुसार वह बाथरूम के बाथटब में मृत अवस्था में प्राप्त हुई थी. श्रीदेवी को करण जौहर ने अपनी फिल्म कलंक में बाहर बेगम का किरदार निभाने के लिए साइन कर लिया था. लेकिन एक्ट्रेस की अचानक मृत्यु हो जाने के बाद में माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में साइन किया गया.

दिव्या भारती और श्रीदेवी

दिव्या भारती बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि साल 1993 में सिर्फ 19 साल की उम्र में उनकी एक ऊंची बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी. बताया जाता है कि उस समय दिव्या की शादी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से हो गई थी. बता दें की फिल्म लाडला में अनिल कपूर के ऑपोजिट दिव्या भारती को साइन किया गया था. लेकिन अचानक मृत्यु होने की वजह से श्रीदेवी को इस रोल के लिए चुना गया.

ऋषि कपूर और परेश रावल

फिल्म शर्मा जी नमकीन की आधी से भी ज्यादा शूटिंग ऋषि कपूर पूरी कर चुके थे. लेकिन उनके अचानक से मृत्यु हो गई और वह शूटिंग अधूरी छोड़कर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए. इसके बाद में ऋषि कपूर की शूटिंग सीन्स को वैसे ही रखे हुए बाकी बची हुई शूटिंग को परेश रावल के साथ में मेकर्स ने पूरा किया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X