कोई 80 में दे रहा हिट तो कोई 87 में कर रहा लिप लॉक.. 50 सालों से लगातार हिट दे रहे हैं 5 सुपरस्टार्स

Rishi kapoor, amitabh bachchan, Dharmendra

एक्टिंग की दुनिया में आने का सपना हर कोई देखता है. लेकिन कामयाब कोई कोई ही हो पता है. कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिन्होंने करियर के इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए बहुत ही ज्यादा संघर्ष किया. वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कई सारी हिट फिल्में देने के बावजूद भी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. लेकिन आज हम आपको ऐसे पांच सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 5 दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया.

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं और उन्होंने 1970 से लेकर 2020 तक इंडस्ट्री में काम किया. भले ही आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने इन 50 सालों में तकरीबन 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. वह अपने जमाने के सुपरस्टार कहलाए जाते थे. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने करियर की शुरुआत की और कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में बॉलीवुड को दी. फिल्म मेरा जोकर के लिए उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया था.

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बिग भी कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1969 में सात हिंदुस्तानी फिल्म से कैरियर की शुरुआत की. लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में असल पहचान जंजीर फिल्म से मिली. 80 साल की उम्र में भी वह इंडस्ट्री की शहंशाह बन चुके हैं. उनकी हर एक फिल्म ने बॉलीवुड में धमाल मचाया है. अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में पांच दशक से भी ज्यादा वक्त हो चुका है.

धर्मेंद्र

धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी उम्र 87 साल हो चुकी है. इस उम्र में भी वह हिट फिल्में दे रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में की. बता दे कि फिल्मी दुनिया में उन्हें काफी लंबा वक्त हो चुका है. एक्टर के 6 दशक से भी ज्यादा के एक्टिंग करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.

देव आनंद

देव आनंद बॉलीवुड इंडस्ट्री के रोमांस किंग कहे जाते थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1946 में की. हालांकि 2011 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टिंग के वह बादशाह कहीं जाते थे और सबसे सफल अभिनेताओं में शुमार थे. उन्होंने 6 दशकों में तकरीबन 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.

प्राण

प्राण बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे रह चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1940 में की. वह ऐसे पहले एक्टर माने जाते हैं जो राजेश खन्ना के बराबर फीस लिया करते थे. विलेन के रूप में उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली और कई फिल्मों में उन्होंने लीड किरदार भी निभाए. इंडस्ट्री में उनकी खलनायकी के चर्चे जोरों शोरों से हुआ करते थे. 65 साल की उम्र तक उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया और बॉलीवुड को 350 से ज्यादा फिल्में दी. एक्टर को साल 2012 में पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X