ऋषि कपूर के साथ फिल्मी सफर शुरू करने वाली इस एक्ट्रेस ने की हैं चार शादियां, आज है करोड़ों की मालकिन, पहचान ?

Zeba Bakhtiar

Rishi Kapoor this actress married four times: ऋषि कपूर अपनी कई फिल्मों के लिए याद किए जाते हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म थी 'हिना' जो आज तक लोगों को याद आती है। यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही तारीफें बटोरनी शुरू कर दी थीं। क्योंकि फिल्म में नजर आई नई एक्ट्रेस की मासूमियत और खूबसूरत चेहरे ने हर एक के दिल में अपनी जगह बना ली थी। इस नई हिरोइन की रातों रात चार गुना पॉपुलेरिटी बढ़ गई थी, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि इस एक्ट्रेस का फिल्मी करियर लंबा नहीं चला और धीरे-धीरे वे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से दूर चली गईं।

एक्ट्रेस का वायरल हुआ था बचपन का फोटो
बता दें कि हम किसी और की नहीं बल्कि जेबा बख्तियार की बात कर रहे हैं। जेबा बख्तियार जानी मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेंस हैं। उनकी खूबसूरती के काफी चर्चे होते हैं। बीते दिनों उनकी और उनके पिता की सालों पुरानी तस्वीर काफी वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में जेबा पिता के गोद में नजर आ रही हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर काफी पसंद की गई थी।

बड़े नामी परिवार से नाता रखती हैं जेबा बख्तियार
बता दें कि जेबा बख्तियार नामी परिवार से बिलॉन्ग करती हैं। बता दें कि जेबा पाकिस्तान के नामी वकील और पॉलिटिशन याहया बख्तियार की बेटी हैं। बता दें कि जेबा बख्तियार के पिता पाकिस्तानी और मां ब्रिटिश हैं। उनका लालन पालन बड़ी ही खास देखरेख में किया गया था।

चार शादियां कर चुकी हैं जेबा
आपको बता दें कि जेबा बख्तियार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में आ चुकी हैं। बता दें कि जेबा बख्तियार ने 4 शादियां की हैं। जिसमें से उनके दो पति भारतीय हैं। जेबा बख्तियार की पहली शादी सलमान वालियानी से हुई थी। उनकी दूसरी शादी नामी एक्टर और डांसर जावेद जाफरी के साथ हुई थी। एक्ट्रसे की तीसरी शादी नामी सिंगर और संगीतकार अदनान सामी से हुई थी। जेबा ने चौथी शादी सोहेल खान लेघाड़ी से हुई थी।

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
आपको बता दें कि जेबा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि जेबा ने हिना से डेब्यू किया था। इसके बाद वे जय विक्रांता, मोहब्बत की आरजू, सरगम, स्टंटमैन, मुकदमा, अरमान जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X