पति को तलाक देने पर ये क्या बोल गई रिंकू धवन- 'मैं शादीशुदा होते हुए भी किसी और आदमी के साथ...'

हाल ही में बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी बन चुके हैं और आपको बता दें कि इसका ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को हुआ था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इसमें काफी सारे कंटेस्टेंट्स ऐसे थे जिन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे से लेकर मुनव्वर फारूकी और ईशा मालवीय का भी नाम शुमार है। लेकिन इस लिस्ट में रिंकू धवन भी थी और वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करना पसंद करती थी।
अगर हम रिंकू धवन के निजी जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने कहानी घर-घर की सीरियल के एक्टर किरण करमरकर से शादी रचाई थी। 15 साल तक साथ में रहने के बाद में दोनों का तलाक हो गया था। रिंकू धवन का एक बेटा भी है और वह उनके साथ में ही रहता है। रिंकू ने एक इंटरव्यू के दौरान पहले पति किरण को लेकर बात की और कहा कि उन्हें सही वक्त और तारीख याद नहीं है जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि यह शादी नहीं चल पाएगी। जब किरण में उनसे बात करना बंद कर दिया था तो प्यार खत्म हो गया था।
रिंकू धवन ने इस पर आगे यह भी कहा कि वह हमेशा यही बताना चाहती थी कि उनका दिन कैसे गुजरता है। लेकिन किरण इस तरीके से बर्ताव करते थे जैसे वह सो रहे हो और फिर मैं किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ गई थी जिसके साथ में मैं अपनी भावनाओं के अलावा समस्याओं को भी सजा कर पा रही थी। मैं अकेला महसूस करने लगी थी और मैं अपने बच्चों के कारण इस शादी और घर में रह रही थी।
रिंकू धवन आगे कहती है की चीज तब जाकर खराब हो गई थी जब उनके पहले पति किरण ने एक ईमेल देख लिया जो उन्होंने उसे लड़की को भेजा था और बाद में उसने सब कुछ शेयर कर दिया था। किरण ने सभी को बुला लिया था और इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इसी के चलते उन्होंने इसी इमारत में दूसरे फ्लैट पर शिफ्ट होने का फैसला ले लिया था क्योंकि वह अपने बेटे के करीब रहना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications














