बॉलीवुड की ये स्टारकिड हुई इंडस्ट्री में बुरी तरह फ्लॉप, एक्टिंग में नहीं मिली कामियाबी तो...

Rinke Khanna

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा जरूरी नहीं होता है कि अगर माता-पिता एक वक्त पर सुपरस्टार रहे हैं तो उनके बच्चे भी स्टार किड के तौर पर हिट चले जाएं। लेकिन आज हम आपको 90 के दशक की एक ऐसी हसीना के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने गोविंदा जैसे मशहूर और दिग्गज अभिनेता के साथ काम किया। इसके बावजूद भी वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में महा फ्लॉप रही। उनके माता-पिता भी एक वक्त पर जाने-माने और बेहतरीन कलाकारों में से गिने जाते थे। तो चलिए जानते हैं कौन सी है ये अदाकारा...

गोविंदा संग कर चुकी हैं रोमांस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2000 में आई गोविंदा की मशहूर फिल्म जिस देश में गंगा रहता है एक कॉमेडी फिल्म के तौर पर दर्शकों को खूब पसंद आई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित नहीं हो पाई। इसके बावजूद भी दर्शकों को इस फिल्म की कहानी और गोविंदा की कॉमेडी ने खूब हंसाया। इस फिल्म में गोविंदा के साथ में सोनाली बेंद्रे और रिंकी खन्ना लीड किरदार में देखी गई थी। रिंकी खन्ना की यह दूसरी फिल्म थी और इस फिल्म में वह गोविंदा के साथ में रोमांस करती हुई भी नजर आई। इसके बावजूद भी रिंकी खन्ना बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेस साबित हुई।

माता-पिता की तरह नहीं कर पाई पॉपुलैरिटी हासिल

रिंकी खन्ना बॉलीवुड के जाने माने और सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी है। इतना ही नहीं वह ट्विंकल खन्ना की बहन और अक्षय कुमार की साली भी है। उनका पूरा फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी दुनिया से भरा हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी वह फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। भले ही राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया अपने समय के शानदार कलाकारों की लिस्ट में शुमार थे। लेकिन उनके बच्चों को वो पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हो पाई।

बहन ट्विंकल ने भी किया फिल्मों में काम

रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम बनाने की खूब कोशिश की लेकिन वह कामयाबी हासिल करने में नाकामयाब रही। उनका करियर कुछ ज्यादा चल नहीं पाया।वहीं अगर हम रिंकी खन्ना की बड़ी बहन ट्विंकल खन्ना की बात करें तो उन्होंने अपनी छोटी बहन से ज्यादा फिल्मों में काम किया लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई। हालांकि आपको बता दें कि अब वह अपने चैट शो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है।

महज़ 4 साल का रहा रिंकी का फ़िल्मी करियर

रिंकी खन्ना ने 27 जुलाई 1977 में जन्म लिया और 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई और बाद में उन्होंने गोविंदा के साथ में भी रोमांस किया। जिस वजह से उन्हें थोड़ी बहुत सफलता मिली लेकिन फिर भी वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ज्यादा वक्त काम नहीं किया। महज 4 साल में उनका करियर खत्म हो गया। 2004 में उन्होंने फिल्म 'चमेली' में काम किया और बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ दिया।

रिंकी ने रचाई 2003 में शादी

अगर हम रिंकी खन्ना के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 2003 में बड़े बिजनेसमैन समीर सारण के साथ में शादी रचा ली थी और वह उसके बाद लंदन जाकर शिफ्ट हो गई थी। कुछ खबरों की मानें तो रिंकी खन्ना अब लंदन में ही अपना घर बसाए हुए हैं। साथ ही अब उनकी उम्र 45 साल की हो चुकी है और उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम नाओमिका है। डिंपल कपाड़िया के साथ में नाओमिका की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rinke khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X