'हेरा फेरी' कर 13 सालों से गायब है अजय देवगन-अक्षय कुमार की ये सुपरस्टार, बोलीं- मैंने खुद बर्बाद किया...

Rimi Sen

Rimi Sen: रिमी सेन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और उन्होंने साल 2003 में फिल्म हंगामा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ में उन्होंने स्क्रीन शेयर की और पहले ही फिल्म से एक अच्छी खासी पहचान कायम कर ली थी। रिमी सेन ने अपने करियर में कई सारी हिट फिल्में भी दी थी।

हालांकि आपको बता दें कि इसके बावजूद भी रिमी सेन इंडस्ट्री में अपना करियर कायम नहीं रख पाई। उन्होंने हंगामा से लेकर धूम और दीवाने हुए पागल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन रिमी सेन के मुताबिक उन्हें अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे और इसी के चलते उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रिमी सेन ने ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस का तो यह भी कहना था कि वह हर बार एक ही तरह की फिल्मों को कर कर थक चुकी है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मेरा रोल अक्सर एक ही जैसा होता था और मुझे मेरे पसंद के मुताबिक काम नहीं मिल रहा था।

इसी के अलावा नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बातचीत के दौरान रिमी सेन ने यह भी कहा था कि मैं अपना कॅरियर खुद बर्बाद किया। एक्ट्रेस के मुताबिक उनके करियर में जो भी उनके साथ हुआ वह उसे खुद की ही गलती मानती है। रिमी सेन अभी तक काफी बड़े सितारों के साथ में काम कर चुकी है और गोलमाल में वह अजय देवगन के अपोजिट में नजर आई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2011 में रीमिक्स सेन को आखिरी बार किसी फिल्म में देखा गया था और उसके बाद में वह किसी भी अन्य फिल्म में नजर नहीं आई। इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर को दूसरा मौका देने के लिए बिग बॉस में भी कदम रखा और इससे भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिल पाया।

More from Filmibeat

Read more about: rimi sen ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X