संजय दत्त की साली ने माधुरी दीक्षित को जमकर सुनाई थी खरी-खोटी, बोलीं- तुम्हे तो कोई भी मिल जाएगा..

Ana Sharma Targeted Madhuri Dixit

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता संजय दत्त काफी ज्यादा फेमस है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि विवादों से उनका गहरा नाता रहा है. उनके इतने लंबे करियर में उनका नाम कई सारी अभिनेत्रियों के साथ में भी जोड़ा गया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक बार संजय दत्त की साली ने माधुरी दीक्षित को जमकर फटकार लगाई थी.

माधुरी दीक्षित से बेइंतहा प्यार करते थे संजय

वैसे तो आपको बता दें कि संजय दत्त का दिल इंडस्ट्री की कई सारी एक्ट्रेसेस पर आ गया था. लेकिन बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित से उन्होंने बेइंतहा प्यार किया था. दोनों के प्यार के चर्चे पूरे बी टाउन में होने लगे थे. लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिरकार संजय दत्त की साली ने माधुरी दीक्षित को फटकार क्यों लगाई थी.

ऋचा की हुई थी कैंसर की वजह से मौत

दरअसल आपको बता दें कि संजय दत्त की पहली शादी दिवंगत और मशहूर अभिनेत्री ऋचा शर्मा के साथ में हुई थी. जिस समय ऋचा शर्मा को संजय दत्त की सबसे ज्यादा जरूरत थी वह उनके साथ में नहीं रहे. ऋचा कैंसर से पीड़ित थी और इसी वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी. खबरों के अनुसार जब ऋचा का अमेरिका में कैंसर का इलाज हो रहा था तो दूसरी तरफ भारत में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित साथ में इश्क लड़ा रहे थे. यहां तक की बताया जाता है कि एक दूसरे को दोनों ने 2 साल तक डेट किया और शादी तक करने का फैसला ले लिया था.

ऋचा की बहन ने माधुरी को सुनाई थी खरी खोटी

ऋचा शर्मा की मौत से दुखी उनकी बहन एना शर्मा ने माधुरी दीक्षित को अपना निशाना बनाया. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह कहा कि "माधुरी आप अगर चाहती हैं तो किसी को भी प्राप्त कर सकती हैं. लेकिन ऐसे इंसान से आप कैसे रिश्ता जोड़ सकती हैं जो कि अपनी पत्नी के साथ में बुरे व्यवहार करता हो."

बम ब्लास्ट में नाम आने पर संजय और माधुरी का हुआ ब्रेकअप

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब संजय दत्त का नाम मुंबई में हुए बम ब्लास्ट में जुड़ तो इस चक्कर में माधुरी दीक्षित ने उनसे ब्रेकअप कर लिया. लेकिन जब वह एक्ट्रेस से दूर हुए तो पूरी तरीके से टूट गए थे. संजय दत्त को माधुरी दीक्षित को बुलाने में काफी ज्यादा समय लगा. हालांकि अगर हम संजय दत्त के वर्क फ्रेंड की बात करते हैं तो जल्दी ही उनको बाप और हेरा फेरी 3 जैसी शानदार फिल्मों में देखा जाएगा.

More from Filmibeat

Read more about: madhuri dixit richa sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X