VIDEO: ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती पर ये क्या बोल गई ऋचा चड्ढा- 'कद्दू जैसी शकल लेके वो...'

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज को भी लेकर काफी पसंद की जाती हैं। इतना ही नहीं कई बार उन्हें ट्रोलर्स का भी मुंह बंद करते हुए देखा गया है। लेकिन अब अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन की ट्रोलिंग पर वह रिएक्शन दे रही है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद में ऋचा चड्ढा पर ऐश्वर्या राय के फैंस मेहरबान हो रहे हैं। दरअसल ऋचा चड्ढा का यह वीडियो काफी पुराना है। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया और कहा कि लोग उनसे जलते हैं। जिसकी वजह से वह उन्हें फैट शेम करते हैं। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऋचा चड्ढा से वीडियो में सवाल किया गया कि कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। जहां से उनकी तस्वीर सामने आई तो उन्हें ट्रोल किया गया। ऋचा चड्ढा ने जवाब दिया कि "लोग उनसे जलते हैं, कद्दू की शक्ल लेकर वह हिंदुस्तान के इतिहास की सबसे खूबसूरत महिला है और मुझे ऐसा लगता है कि उनमें काफी डिसिप्लिन है।"
ऋचा चड्ढा ने आगे कहा कि "ऐश्वर्या राय बहुत ही ग्रेसफुल है और कभी आपने देखा होगा कि वह किसी को भी लेकर बुरा नहीं रहती है। मुझे वह बहुत अच्छी लगती है। वह साउथ इंडियन मेंटालिटी की कर्ड राइस खाने वाली एक महिला है।" ऋचा से सवाल किया गया कि आप ट्रोलिंग को कैसे डील करेंगी।
ऋचा चड्ढा ने ट्रोलिंग को डील करने को लेकर कहा कि "आपको ट्रोलिंग के साथ डील ही क्यों करना है। चिंटू चंडीगढ़ में बैठकर क्या बोल रहा है उसे क्या फर्क पड़ता है। अगर चिंटू सामने आ जाता है तो उसे आप अपने चपरासी की नौकरी भी नहीं दोगे। पहले मुझे फर्क पड़ता था कि लोग ऐसे कैसे बोल सकते हैं। लेकिन अब समझ आया कि लोग बोल सकते हैं और वह नाखुश है अपनी जिंदगी से।"
ऋचा चड्ढा की इस वीडियो पर अब लोग लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और लोगों ने उनकी तारीफ भी की है। एक यूजर में कमेंट करते हुए लिखा कि "ट्रोलर्स के लिए है ऐश्वर्या के लिए नहीं।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "सभी चिंटूज के लिए बढ़िया जवाब था।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "ये बहुत ही आसानी से टेंशन दूर करने वाला मोटिवेशन है।"


Click it and Unblock the Notifications