Richa Chadha बनना चाहती थी पत्रकार, बॉलीवुड में आकर चमकी किस्मत, आउटसाइडर होने पर कही थी ये बात

Richa Chadha Career Struggle

Richa Chadha Career Struggle: ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि अभी के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रही है। लेकिन वह एक मिडिल क्लास फैमिली से आती है। इंडस्ट्री में इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

ऋचा चड्ढा ने खुद अपने स्ट्रगल को लेकर भी बात की थी। एबीपी न्यूज़ के साथ इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया था कि अक्सर बॉलीवुड में आउटसाइडर और इनसाइडर को लेकर बहस होती रहती है। तो आप भी एक आउटसाइडर है और आपको इंडस्ट्री में किस तरीके के स्ट्रगल देखना पड़े और आपने किस तरीके से यहां डील किया।

ऋचा चड्ढा ने भी बहुत ही खूबसूरती के साथ में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "बॉलीवुड में आउटसाइडर तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अगर कोई हीरो होता है तो उसके बच्चे भी बोल देते हैं कि हम भी एक्टर या एक्ट्रेस बनना चाहते हैं। उनके माता-पिता उनकी मदद करते हैं।"

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "ऐसे ही डॉक्टर भी अपने बच्चों को मेडिकल लाइन में भेजने के लिए मदद करते हैं। इसीलिए मुझे इन चीजों से कोई भी परेशानी नहीं है।" इस इंटरव्यू के दौरान ऋचा ने इस बात का खुलासा किया कि जब वह तीन या चार साल की थी तो उन्होंने सोच लिया था कि वह एक्टर बनेगी।

ऋचा चड्ढा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मैंने स्कूल और कॉलेज में भी काफी नाटक किए हैं। ऐसे ही मैं आगे बढ़ती चली गई और इस मुकाम तक पहुंच गई। मैं हर एक फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी सीरियस रहती हूं। मैं अपने कैरेक्टर पर भी काम करती हूं। यही वजह है कि मेरे रियल लाइफ और परदे पर दिखने वाले रोल में कुछ खास अंतर नजर नहीं आता है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा के माता-पिता उनको पत्रकार बनना चाहते थे और साथ ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में डिप्लोमा भी किया था। हालांकि ऋचा की किस्मत में कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने मॉडलिंग करियर से अपनी शुरुआत की और आज इस मुकाम तक पहुंच गई है।

Read more about: richa chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X