..................... Rhea Chakraborty was jailed for 6 months in drugs case, did Naagin dance on the day of bail - Hindi Filmibeat

काले जादू से लेकर ड्रग्स और BF की हत्या का लगा आरोप... हवालात में खुशी से नाच उठीं एक्ट्रेस

Rhea Chakraborty, Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद में लोगों ने रिया चक्रवर्ती को चुड़ैल कहना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन पर काला जादू करने के भी आरोप लगाए गए थे। एक्ट्रेस को एक मामले में जेल भी जाना पड़ा। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान रिया चक्रवर्ती ने खुलासा किया कि जिस दिन उनको जमानत मिली उसे दिन जेल में वह खुशी से नाची थी।

एक्ट्रेस के अनुसार इन महिलाओं को कहते हैं चुड़ैल

रिया चक्रवर्ती ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि "मुझे चुड़ैल बना दिया गया था। यह काफी मजेदार है और पुराने दिनों में चुड़ैल किसे कहा जाता था? दरअसल चुड़ैल उस महिला को कहा जाता था जो की पितृ सत्तात्मक समाज को जानकारी दिया करती थी या फिर उनकी सोच और जिसके जीने का तरीका पुरुष के हिसाब से गलत होता था। जिसकी अपनी सोच और राय हुआ करती थी।"

रिया ने खुद को बताया चुड़ैल

रिया चक्रवर्ती ने खुद को ऐसी ही महिला कहा और बताया कि "शायद में वैसी इंसान हूं और शायद मैं चुड़ैल ही हूं। शायद मैं इस बारे में जानती हूं कि काला जादू कैसे होता है। इसीलिए मेरे हिसाब से यह पितृ सत्तात्मक समाज है। इसीलिए जो भी मेरे बारे में बात की गई है वह इसी समाज के दायरे में आती है।"

रिया के भाई को नहीं मिली थी जमानत

रिया चक्रवर्ती ने उसे दिन को भी याद किया जिस दिन उनको जमानत मिली थी। उन्होंने कहा कि "जिस दिन मुझे जमानत मिली उसे दिन मेरे भाई को नहीं मिली और मैं टूट गई थी। लेकिन मैंने सभी लड़कियों से यह वादा किया था कि मैं अपनी बल होने पर नाचूंगी। मेरी बेल हो गई थी लेकिन मैं खुश बिल्कुल भी नहीं थी। पहले मैंने उनको मना कर दिया और जब जेलर आए तो बोले कि मत करो तुम छोड़ दो।

बेल के दिन रिया ने किया था नागिन डांस

31 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती ने इतनी सब चीजों का सामना किया और एक्ट्रेस ने बताया कि "मैने इस पर दोबारा सोचा कि मैं जा रही हूं और इन महिलाओं से दोबारा कब मिलना होगा पता नहीं। अगर मैं डांस करके 5 मिनट की इनको खुशी दे सकती हूं तो क्यों ना करूं? मैंने इसीलिए डांस किया और यह मेरी जिंदगी का सबसे खुशी भरा पल था। हमने फर्श पर नागिन डांस किया।" बता दे की रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स मुहैया करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 6 महीने की जेल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X