..................... Rhea Chakraborty to parveen babi Mahesh bhatt affairs with these actresses Mahesh bhatt relationship with actress - Hindi Filmibeat

महेश भट्ट के ऐसे-ऐसे अफेयर जिन्होंने किया उन्हें खूब बदनाम, शादीशुदा होने के बावजूद भी कर दिया था ऐसा काम

 Mahesh bhatt affairs with these actresses Mahesh bhatt relationship with actress

महेश भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर फिल्म मेकर है। इतना ही नहीं आपको बता दे कि वह अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ किसिंग सीन को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। इतना ही नहीं आपको बता दें कि महेश भट्ट अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन रहे। इतना ही नहीं कई महिलाओं के साथ में उनका नाम भी जुड़ चुका है। आज हम आपको महेश भट्ट की शादी और उनके अफेयर्स के बारे में बताने वाले हैं।

लॉरेन ब्राइट

लॉरेन ब्राइट, महेश भट्ट की पहली पत्नी है और आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई। दोनों पहले दोस्त बने और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। बताया जाता है कि महेश भट्ट उनसे मिलने के लिए उनके कॉलेज भी जाया करते थे। कुछ वक्त के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और साल 1968 में शादी करने के बाद लॉरेन ने अपना नाम किरण रख लिया। शादी की कुछ वक्त के बाद ही दोनों के खूब झगड़ा होने लगे। महेश भट्ट का भी नाम परवीन बॉबी के साथ में जोड़ा जाने लगा। इसीलिए किरण को अच्छा नहीं लगा और इसी के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

परवीन बॉबी

महेश भट्ट की शादीशुदा होने के बावजूद भी परवीन बॉबी उनके साथ में रिलेशनशिप में रही। यहां तक की महेश भट्ट अपनी पहली पत्नी किरण को छोड़कर एक्ट्रेस के साथ में रहने लगे। बाद में खबर लगी कि परवीन बॉबी को गंभीर बीमारी सिजोफ्रेनिया हो चुका है। इसके बाद दोनों का रिश्ता काफी बदल गया था। दोनों में दरार आने लगी और एक्ट्रेस का करियर भी काफी बिगड़ गया। उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। परवीन बॉबी तो कई सारे लोगों को अपना जान का दुश्मन मानने लगी। वह घर में ही कैद रहने लगी और अचानक एक दिन एक्ट्रेस की मौत हो गई। उनके परिवार से उस वक्त कोई भी नहीं आया और बाद में फिल्म मेकर महेश भट्ट ने ही उनका अंतिम संस्कार किया।

सोनी राजदान

महेश भट्ट की जिंदगी में परवीन बॉबी के बाद सोनी राजदान आईं। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार सोनी और महेश ने शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया। बाद में दोनों की दो बेटियां शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट भी हुई।

रिया चक्रवर्ती

महेश भट्ट का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित तौर पर गर्लफ्रेंड कही जाने वाली रिया चक्रवर्ती के साथ में भी जोड़ा गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तो दोनों की काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। खबरों के अनुसार यह भी दावा किया गया था कि रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच में अफेयर भी है। हालांकि दोनों की तरफ से ही कोई भी टिप्पणी इस पर नहीं की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X