..................... Rhea Chakraborty To Monika Bedi These Actresses Have Been To Jail - Hindi Filmibeat

ड्रग्स से लेकर सेक्स रैकेट तक..., इन गंभीर आरोपों में सलाखों के पीछे कट चुकी है इन 5 अभिनेत्रियों की रातें!

These Actresses Have Been To Jail: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री बहुत ही ग्लैमरस है और कई बार यहां पर ऐसे ऐसे विवाद भी सामने आ जाते हैं जो सितारों को कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगवा देते हैं। यहां तक की कुछ सितारे तो जेल में भी रहकर आ चुके हैं। रिया चक्रवर्ती से लेकर मोनिका बेदी तक ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जो जेल की हवा खा चुकी है।

Rhea Chakraborty Monika Bedi

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती को साल 2020 में काफी चर्चा में देखा गया था और आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद में ड्रग्स एंगल की जांच के लिए उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया था। तकरीबन 28 दिन तक वह मुंबई की जेल में रही थी और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है और आपको बता दें कि उनका नाम गैंगस्टर अबू सलेम के साथ में जोड़ा गया था। उन्हें पुर्तगाल में गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में फर्जी डॉक्यूमेंट के अलावा गलत नाम से पासपोर्ट हासिल करने के मामले में उन्हें सजा भी मिली थी। लेकिन बाद में उनकी सजा की अवधि कम कर दी गई थी।

प्रेरणा अरोड़ा

टॉयलेट: एक प्रेम कथा और रुस्तम जैसी बेहतरीन फिल्मों की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा भी कई सारे विवादों में फंस चुकी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में वह 8 महीने तक जेल में भी रही थी।

श्वेता बसु प्रसाद

श्वेता बसु प्रसाद एक नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि साल 2014 में हैदराबाद के एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तब यह मामला काफी गर्म आया था और बाद में खुद को अभिनेत्री ने पीड़ित बताया था। साथ ही इस मामले में अपने शामिल होने से भी इंकार कर दिया था।

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का भी नाम इस विवाद में शामिल है। उन्हें और उनके पति विक्की गोस्वामी को कथित तौर पर ड्रग्स से जुड़े हुए मामले में केन्या में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में भारत में इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क से जुड़े हुए मामले में भी उनका नाम सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X