रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस टाइमलाइन: चैट लीक से अरेस्ट तक, सारा अली खान के नाम से सुशांत को एडिक्ट बताने तक

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स केस ने तेज़ी से पकड़ बना ली। उनके निधन के बाद, रिया चक्रवर्ती और उनके भाई सहित उनकी कुछ चैट लीक हुईं जहां ड्रग्स को लेकर बातें सामने आईं। वहीं ED ने भी इस बात की पुष्टि कर दी कि रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स की खरीद फरोख्त की है जिसके सुबूत उनके अकाउंट और फोन में हैं।

इसके बाद ड्रग्स केस में पहली बड़ी गिरफ्तारी हुई रिया चक्रवर्ती की। रिया चक्रवर्ती के बाद उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की भी ड्रग्स केस में ही गिरफ्तारी हुई। रिया और शौविक पर सुशांत को ड्रग्स देने का अरोप लगाया गया।

rhea-chakraborty-drugs-case-timeline-getting-arrested-to-naming-sara-ali-khan-to-calling-ssr-addict

अब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 सालों बाद NCB ने अपनी चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को मुख्य आरोपी बनाया गया। इन दो सालों में रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स केस में काफी कुछ सहन किया। उन पर तरह तरह के आरोप लगाए गए और उनके बारे में ढेर सारी अफवाहें भी बाहर आईं। देखिए रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस की टाइमलाइन।

देश की तीन बड़ी एजेंसियों ने कसा था शिकंजा

देश की तीन बड़ी एजेंसियों ने कसा था शिकंजा

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ठीक एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की थी। जिसके बाद धीरे धीरे पूरे मामले का दोषी उन्हें ही ठहराया जाने लगा।इसके बाद रिया और शौविक से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ और देश की तीन बड़ी एजेंसियां - CBI, ED और NCB ने उन पर शिकंजा कस दिया। NCB से तीन दिन लगातार पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कुबूल की थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पहली रात उन्होंने NCB के सेल में काटी थी। सूत्रों की मानें तो रिया ने सारी रात टहलकर काट दी थी।

भाई शौविक की भी हुई थी गिरफ्तारी

भाई शौविक की भी हुई थी गिरफ्तारी

रिपोर्ट्स थीं कि रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कुबूल किया था कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत बड़े ड्रग एडिक्ट थे। उन्हें marijuana की लत थी और वो बहुत कोशिश करती थीं कि ये लत छूट जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनकी सारी कोशिशें असफल थीं। रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में ये भी कुबूल किया कि 80 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स पर जीता है। साथ ही उन्होंने NCB से पूछताछ में 25 बड़े नामों का खुलासा किया था। वहीं रिया के भाई शौविक भी ड्रग्स मामले में ही गिरफ्तार हुए थे।

कुबूल की थी सुशांत को ड्रग्स देने की बात

कुबूल की थी सुशांत को ड्रग्स देने की बात

रिया के भाई शौविक ने पूछताछ में जहां ये कुबूल किया कि वो रिया के कहने पर ड्रग्स खरीदते थे। वहीं शौविक और सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुएल मिरांडा ने ये भी कुबूल किया कि सुशांत के फार्महाउस पर हाई प्रोफाईल पार्टियां होती थीं जहां ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। साथ ही रिया चक्रवर्ती का दावा था कि उन्होंने ज़िंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया है। वो इसके लिए अपना ब्लड टेस्ट करवाने को भी तैयार थीं। उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कुबूल की थी।

रिया चक्रवर्ती खरीदती थीं ड्रग्स

रिया चक्रवर्ती खरीदती थीं ड्रग्स

सबकी ड्रग्स की ज़रूरतें पूरी करने वाले इंसान थे सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा। सैमुएल मिरांडा और रिया के बीच लीक हुई वॉट्सएप चैट्स में सैमुएल ने AK47 या ब्लूबेरी कुश नाम के ड्रग्स की तस्वीर शेयर की थीं। रिया चक्रवर्ती ने 17 हज़ार में दो बैग weed के खरीदे थे। उनसे ऐसा करने को उनसे सैमुएल ने कहा था जिसके बाद उन्होंने पैसे भर दिए थे।

केवल ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सज़ा

केवल ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सज़ा

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रिया ने अपने बयान में ये भी कहा था कि सुशांत उन्हें ज़बरदस्ती ड्रग्स लेने की ज़िद करते थे। वहीं सुशांत बाकियों को भी ड्रग्स लेने की ज़िद करते थे। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बयान में कहा था कि रिया चक्रवर्ती को इस देश में केवल एक ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सज़ा मिल रही है। रिया का भी कहना था कि उनके खिलाफ झूठे केस बनाए जा रहे हैं।

करती थीं ड्रग्स कुरियर

करती थीं ड्रग्स कुरियर

NCB ने सुशांत सिंह राजपूत केस से सामने आए ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा और कुक दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर किया थी। सबकी ज़मानत को कई बार रिजेक्ट किया गया NCB से पूछताछ में ये भी सामने आया था कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में रिया के घर शौविक को आधा किलो marijuana कुरियर किया था।

सामने आया सारा का नाम

सामने आया सारा का नाम

रिपोर्ट्स ने ये भी कहा कि अपनी पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान का भी नाम लिया। उनका कहना था कि सारा ही सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करती थीं। इतना ही नहीं, सुशांत के पावना फार्महाउस पर जमकर पार्टियां होती थीं और उस पार्टी का हिस्सा सारा अली खान भी थीं। उस दौरान, रिया, सुशांत को डेट नहीं कर रही थीं। हालांकि, बाद में रिया के वकील ने इस बयान का खंडन किया था और कहा था कि रिया ने कभी सारा का नाम नहीं लिया।

फिर से कसा शिकंजा

फिर से कसा शिकंजा

आखिरकार NCB की चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस के मुख्य आरोपियों में शामिल किया गया है। इनमें उनके भाई शौविक चक्रवर्ती का भी नाम शामिल है। रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद विलेन के तौर पर पेश किया गया था। उन्हें कभी सुशांत की संपत्ति के लिए अटैक किया गया तो कभी सुशांत को इस कगार पर ले जाने के लिए। अब एक बार फिर से ड्रग्स केस में NCB का दावा है कि रिया और उनके भाई शौविक, सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदते थे और उन्हें ड्रग्स देते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X