एक्ट्रेस ने रेप सीन का बदला लेने के लिए प्रेम चोपड़ा के साथ किया ऐसा काम, बुरी तरह सहम गए थे एक्टर

Actress Slapped Prem Chopra,

फिल्मी सितारों के लिए सीन शूट करना इतना भी आसान नहीं होता है. चाहे वह रोमांटिक सीन हो या फिर इमोशनल. एक्शन सीन हो या फिर रेप का सीन. कई सारे सितारों की इस दौरान हालत भी खराब हो जाती है अगर इन सींस को शूट करने के दौरान कुछ उल्टा हो जाता है तो सितारों को ही इसका भुगतान करना पड़ता है. प्रेम चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. बता दें कि प्रेम चोपड़ा ने एक रेप सीन फिल्माया जिस पर हीरोइन भी काफी ज्यादा गुस्सा हो गई.

प्रेम चोपड़ा ने बतौर रेपिस्ट दी हैं कई फ़िल्में

दरअसल यह बात 70 के दशक की है जब रेप सीन फिल्मों में एक अहम रोल निभाता था. उन दिनों प्रेम चोपड़ा काफी मशहूर विलेन हुआ करते थे और तकरीबन हर फिल्म के अंदर उनका किरदार हीरोइन के साथ जबरदस्ती करने वाला ही दिखाया जाता था. ऐसे किरदारों को निभाते निभाते प्रेम चोपड़ा इन सींस की शूटिंग की कला पूरी तरीके से सीख चुके थे. लेकिन एक सीन को शूट करते समय उनकी कला उन्हीं पर भारी पड़ गई थी.

शूट के दौरान ओरम चोपड़ा के मन में उठा सवाल

दरअसल सीन कुछ ऐसा था कि प्रेम चोपड़ा को पीछे से आकर हीरोइन को दबोच लेना था और उसकी बाजुओं को पकड़ लेना था. डॉक्टर ने कुछ ऐसा ही किया लेकिन किसी कारण से हीरोइन सही एक्सप्रेशन नहीं दे पाई. जोर जबरदस्ती का जो रिएक्शन निर्देशक को एक्ट्रेस के चेहरे पर चाहिए था वह नहीं मिला. इस सीन को लेकर कई सारे रीटेक दिए गए लेकिन फिर भी छूट सही से नहीं हो पा रहा था. प्रेम चोपड़ा भी इस पर काफी कन्फ्यूज हो गए. उनको समझ नहीं आ रहा था कि हीरोइन इस सीन को लेकर दिलचस्पी क्यों नहीं ले रही है. उनके मन में एक सवाल आया जो कि उन्होंने सोचा कि इस शूट के बाद ही पूछेंगे.

हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा की निर्देशक से की शिकायत

लेकिन आख़िरकार इस सीन को शूट कर लिया गया. लेकिन इससे पहले प्रेम चोपड़ा उस हीरोइन से कुछ पूछते उससे पहले ही निर्देशक से उसने जाकर शिकायत कर दी और कहा कि प्रेम चोपड़ा ने उन्हें चोट पहुंचा दी है. उनकी वजह से उनकी बाजुओं में चोट लग गई है. निर्देशक ने एक्ट्रेस को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वो एक नहीं मानी. वह शूट को छोड़कर चली गई और अगले दिन शूट पर आई नहीं. एक्ट्रेस मन ही मन प्रेम चोपड़ा से बदला लेने की सोचती रही और आखिरकार वह सेट पर वापस भी आई थी.

एक्ट्रेस ने प्रेम चोपड़ा से लिया बदला

लेकिन अब एक सीन और शूट होना था और सीन के मुताबिक एक्ट्रेस को विलेन को थप्पड़ मार देना था. एक्ट्रेस को मानो इस सीन का बहुत ही बेसब्री से इंतजार था. इस सीन की जैसे ही शूटिंग शुरू हुई एक्ट्रेस ने अपना बदला निकालने के लिए प्रेम चोपड़ा को इतनी जोर से थप्पड़ मार दिया कि वह भी सहम गए थे. प्रेम चोपड़ा के पैरों तले से मानो ज़मीन खिसक गई थी. वह गाल पर हाथ लगाए हुए निर्देशक के पास पहुंचे और उनसे इस बात की शिकायत भी कर दी. लेकिन शिकायत करने पर प्रेम चोपड़ा को जो सुनने को मिला वह हैरान कर देने वाला था. उन्होंने कहा कि हीरोइन आपसे उनके साथ किए गए बर्ताव को लेकर बदला लेना चाह रही थी और इसीलिए उन्होंने आपको इतनी जोर से थप्पड़ मारा.

More from Filmibeat

Read more about: prem chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X