Republic Day 2024- पठान से लेकर उरी तक.. इन फिल्मों ने गणतंत्र दिवस पर रिलीज होकर हिलाया Box Office

republic day, box office

आज 26 जनवरी है यानि पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर रिलीज हुई है जो कि धमाका कर रही है। एयरफोर्स ऑफिसर बनकर आसमान में तिरंगा फहराते ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आई हैं।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पहले दिन इसने 22 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी फिल्म ने रिलीज होकर बवाल काटा हो। इसके पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो कि 26 जनवरी के मौके पर आईँ और बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गईं। देखिए लिस्ट...

पठान

पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहरुख खान ने फिल्म पठान से वापसी की थी। इस फिल्म को भी सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था। फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस में 1055 करोड़ का कलेक्शन किया था।

छपाक

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक एक एसिड अटैक पर आधारित थी। गणतंत्र दिवस 2020 पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 55.5 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक

विकी कौशल की फिल्म उरी ने गणतंत्र दिवस 2019 पर एंट्री मारी थी और रिलीज होकर काफी तगड़ा धमाका किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 341 करोड़ का ताबड़तोड़ बिजनेस किया था।

पद्मावत

दीपिका पादुकोण की पद्मावत जब 2018 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई तो इसका काफी विरोध हुआ था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 585 करोड़ का कलेक्शन किया था।

एयरलिफ्ट

अक्षय कुमार की दमदार फिल्म एयरलिफ्ट साल 2016 के गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होकर कमाल की कमाई की थी। इसने करीब 228 करोड़ का कलेक्शन किया था।

More from Filmibeat

Read more about: republic day box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X