Republic Day 2023- इस गणतंत्र दिवस पर ये 7 गाने दिल में भर देंगे देशभक्ति का जज्बा!

republic day, songs

गणतंत्र दिवस जो कि हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, इसकी तैयारियां शुरु हो चुकी है। दरअसल इस दिन की शुरुआत तब हुई थी जब अंग्रेजों के द्वारा भारत छोड़कर जाने के बाद भारत का संविधान अस्तित्व में आया था। ये दिन 26 जनवरी ही था। यही कारण है कि हम अपने देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं, पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। ऐसे में पूरे देश में कई तरह से लोग इसको सेलिब्रेट करते हैं लेकिन किसी भी सेलिब्रेशन में बिना म्यूजिक के मजा थोड़ा सा कम हो जाता है।

इसी वजह से हम आपके लिए 7 ऐसे गानों की लिस्ट लेकर सामने आए हैं जो कि शानदार हैं और इस गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए काफी हैं। स्क्रीन्स पर जब भी ये गाने सामने आए हैं तो लोगों के जज्बात खुलकर दिखे हैं।

ये जो देश है तेरा

शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस का ये गाना काफी पसंद किया जाता है। इस गणतंत्र दिवस के मौके पर आप इस गाने को एंजॉय कर सकते हैं। देखिए इसका शानदार वीडियो..

तेरी मिट्टी

अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म केसरी का ये गाना काफी दमदार है, इस गाने को बी प्राक ने गाया है। गाना रिलीज होने के बाद काफी पसंद किया गया था।

रंग दे बसंती

आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती का ये गाना आपके दिल में देशभक्ति का जज्बा पैदा करेगा। इस गणतंत्र दिवस को इस गाने के साथ आप खास बना सकते हैं।

ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू

फिल्म का राजी का ये गाना ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू.. काफी शानदार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने दमदार किरदार निभाया था। आज भी उनकी दमदार परफॉर्मेंस को याद किया जाता है।

वंदे मातरम्

एबीसीडी 2 का गाना वंदे मातरम् लोगों के दिलों में राज करता है। इस गणतंत्र दिवस पर इस गाने से आप अपने देश भक्ति के जज्बे को जिंदा कर सकते हैं।

चक दे इंडिया

शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया का टाइटल सॉन्ग आपके शरीर में जोश भरने के लिए काफी है। ये गाना आज भी काफी पसंद किया जाता है।

इंडिया वाले

शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का गाना इंडिया वाले काफी कमाल है। इस गाने पर स्कूल में बच्चे परफॉर्म करते हैं। गणतंत्र दिवस पर आप इसका आनंद लीजिए।

More from Filmibeat

Read more about: republic day songs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X