Republic Day 2023- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन 7 फिल्मों को देखकर मनाइए गणतंत्र दिवस का जश्न!

republic day

देश पूरी तैयारी कर चुका है और एक दो बाद 26 जनवरी मनाई जाएगी। जी हां, देश का 74वां गणतंत्र दिवस जिसके मौके पर लोग देश के लिए कुर्बान हो जाने वाले शहीदों को याद करते हैं और उनको नमन करते हैं। हर स्कूल, सरकारी और निजी संस्थान में इस जश्न को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग कई तरह तरह से सेलिब्रेट करते हैं लेकिन सिने प्रेमियों को लिए तो सबसे शानदार आइडिया तो सिनेमा ही है।

जी हां, इस गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो कि आपको आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगी। हम आपको 7 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, इस दिन इन फिल्मों को देखकर आप अपनी देशभक्ति पर गर्व कर सकते हैं। देखिए लिस्ट..

स्वदेश नेटफ्लिक्स पर

स्वदेश नेटफ्लिक्स पर

आपको मोहन भार्गव याद है? जी हां, स्वदेस फिल्म के शाहरुख खान ने साल 2004 में धमाका किया था। इस गणतंत्र दिवस पर ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

राजी अमेजन प्राइम पर

राजी अमेजन प्राइम पर

आलिया भट्ट जिन्होने सहमत का किरदार करके पाकिस्तान जाकर धमाका कर दिया था। राजी फिल्म काफी पसंद की गई थी। इस गणतंत्र दिवस पर आप अमेजन प्राइम पर इसको देख सकते हैं।

उरी जी5 पर

उरी जी5 पर

अभिनेता विकी कौशल का जोश.. जिसने सभी को काफी प्रभावित किया था। इस फिल्म को घर पर बैठकर आप जी5 पर देख सकते हैं।

चक दे इंडिया

चक दे इंडिया

गद्दार के टैग को हटाने के लिए अपने देश का सिर ऊपर करने के लिए एक खिलाड़ी कोच बनकर महिला टीम बनाता है और विश्व का सबसे बड़ा कप जीतता है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

लगान

लगान

आमिर खान ने अंग्रेजों के खिलाफ जो मैच जीता था वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। अपनी देशभक्ति को और शानदार बनाने के लिए इस गणतंत्र दिवस पर आप ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

शेरशाह

शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा की परफॉर्मेंस ने सबको हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म को देखने के लिए आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सबस्क्रिप्शन होना चाहिए।

रंग दे बसंती

रंग दे बसंती

रंग दे बसंती में आमिर खान ने काफी कमाल का अभिनय किया था। इस गणतंत्र दिवस पर अपने देशभक्ति को फिर से जिंदा करने के लिए आप ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X