Republic Day स्पेशल: सलमान- ऋतिक रोशन और KGF के साथ OTT पर देखिए 7 धमाकेदार फिल्में
थिएटर में हर साल 26 जनवरी के मौके पर कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण सिनेमाघर खुलने के बाद फिर से जनवरी में इस साल कई बड़ी फिल्में स्थगित हो गईं। देखा जाए तो अगर माहौल ठीक होता तो 26 जनवरी के करीब सिनेमाघर पर दो बड़ी फिल्में दर्शकों के लिए मौजूद होती।
राजामौली की आरआरआर और दूसरी 21 जनवरी को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज। जाहिर सी बात है कि जो भी फिल्म 26 जनवरी पर रिलीज होती है। बाॅक्स आफिस पर वह फ़िल्में अपना दम सार्वजिनक छुट्टी होने के नाते जरूर दिखाती हैं। इस बार भी दर्शकों को नाराज होने की जरूरत नहीं है।

26 जनवरी के मौके पर परिवार के साथ घर पर सुरक्षित रहकर आप उन सभी फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं जो कि बीते 4 साल से 26 जनवरी के दिन अपनी कड़क मौजूदगी दिखा चुकी हैं। अगर आप इस 26 जनवरी को कोई फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह सुपरहिट फिल्में जरूर एंटरटेनमेंट का काम करेंगी। बड़े से लेकर बच्चों तक के लिए यह सभी फिल्में देशभक्ति के साथ एंटरटेनमेंट का रस भी जरूर देंगी।

स्ट्रीट डांसर 3 डी-अमेजन प्राइम वीडियो
साल 2020 को वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी रिलीज हुई थी। डांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर जरूरी मैसेज के साथ यह फिल्म फैमिली के लिए परफेक्ट है। आप इस जबरदस्त डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी - अमेजन प्राइम
रानी लक्ष्मीबाई के देशभक्ति का रंग आप देखने का विचार कर रहे हैं तो कंगना रनौत की मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। कंगना रनौत अपनी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा बटोर चुकी हैं। परिवार के साथ आपके लिए यह फिल्म भी परफेक्ट साबित होगी इस गणतंत्र दिवस।

रईस-नेटफ्लिक्स,काबिल- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
अगर आप एक दम मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसके लिए शाहरुख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल भी आपकी पसंद बन सकती है। साल 2017 में गणतंत्र दिवस के मौके पर ही यह दोनों फिल्में रिलीज हुई थीं। ऋतिक रोशन की काबिल की दिलचस्प रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर और शाहरुख खान की एक्शन फिल्म रईस को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अंतिम द फाइनल ट्रूथ -जी5
सलमान खान का एक्शन और दबंग अंदाज को आप अंतिम द फाइनल ट्रूथ में देख सकते हैं। सलमान खान और आयुष शर्मा की यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई है। सलमान खान के फैंस एक बार फिर से जी5 पर अंतिम देख सकते हैं।

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक-जी 5
इतना ही नहीं अगर आप फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के एडवेंचर को देखना चाहते हैं तो साल 2019 में रिलीज हुई विकी कौशल की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को भी आप जी5 पर परिवार के साथ देखकर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो सकते हैं। यह फिल्म अपने एक्शन और कंटेंट को लेकर काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है।

केजीएफ-VOOT
केजीएफ चैप्टर 2 का फैंस तहे दिल से इंतजार कर रहे हैं जो कि इस साल 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली है। केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज से पहले सुपरस्टार यश की केजीएफ चैप्टर 1 को देखने का मजा आप VOOT पर देख ले सकते हैं। आप इन सभी फिल्मों के साथ 26 जनवरी के साथ अपने वीकेंड को भी खास और एंटरटेनमेंट से लबरेज बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











