देखिए गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स की खास तस्वीरें, जब इन्होंने शान से लहराया तिरंगा PICS
देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। 26 जनवरी के मौके पर बॉलीवुड में भी खूब इस पर्व की धूम रहती है। सेलेब्रिटिज की एक बार फिर तिरंगा फहराते और फैंस का जज्बा बढ़ाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस अपने चहेते सितारों की खास फोटोज को शेयर करते हैं। आइए दिखाते हैं जब बॉलीवुड सितारों ने तिरंगे के साथ गर्व महसूस किया और फैंस को भी प्रेरित किया। देखिए गणतंत्र दिवस से बॉलीवुड सेलेब्स की खास तस्वीरें।
हर साल बॉलीवुड सेलेब्स गणतंत्र दिवस के मौके पर फैंस को विश करते हैं और देशभक्ति को प्रेरित करते हैं। अक्षय कुमार हो या शाहरुख खान सभी सितारे अपने फैंस संग शुभकामनाओं को पोस्ट करते हैं। सोशल मीडिया इस दिन गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं से भर जाता है। बता दें इस बार 72वां गणतंत्र दिवस देश मनाएगा। ये वो दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ। संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।


Click it and Unblock the Notifications











