सलमान खान की ऑनस्क्रीन भाभी सेट पर पानी पीने से करती थी परहेज़, वजह जान हो जाएंगे हैरान

आज के दौर में टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा आगे पहुंच चुकी है. इतना ही नहीं सुविधाएं भी लोगों के लिए उतनी ही बढ़ती जा रही है. यहां तक कि फिल्मी दुनिया में एक वक्त हुआ करता था जब सितारों के लिए वैनिटी वैन भी एक ख्वाब जैसा लगता था. लेकिन आज के वक्त में हर एक सितारे के पास अपनी एक अलग वैनिटी वैन हुआ करती है. कुछ सितारे तो ऐसे भी हैं जिनके पास में करोड़ों की वैनिटी वैन है. लेकिन 80 और 90 के दशक की ने इसको लेकर बहुत ही खराब अनुभवों को भी कई बार शेयर किया है. आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा सुनाने वाले हैं.
फिल्म ने इकट्ठे किए थे 250 करोड़
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म जिसको 4.5 करोड़ की लागत से बनाया गया. यह फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म थी और इसमें भरपूर ड्रामे के साथ-साथ इमोशंस भी थे. बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ की जबरदस्त छप्पर फाड़ कमाई की. लेकिन फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस डर की वजह से पानी नहीं पिया करती थी. अगर आप इस बात का कारण जानेंगे तो आपको भी हैरानी होगी.
रेणुका शहाणे में किया हैरान कर देने वाला खुलासा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'हम आपके हैं कौन' फिल्म की. जो कि आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान की भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने इस बात का खुलासा किया कि वह सेट पर पानी पीने से घबराती थी और यह बात माधुरी दीक्षित ने नोटिस कर ली थी. वह ऐसा क्यों करती थी इस बात का खुलासा भी उन्होंने खुद ही किया.
डर के मारे पानी नहीं पीती थी रेणुका शहाणे
रेणुका शहाणे ने इंटरव्यू के दौरान बताया की "फिल्म के सेट पर वॉशरूम नहीं हुआ करता था और इसी वजह से शूटिंग के शुरुआती दिनों में मैं पानी नहीं पिया करती थी. यह सभी चीजें माधुरी दीक्षित ने नोटिस कर ली थी. उन्होंने मुझे बाद में एक सलाह दी. माधुरी ने मुझे कहा कि भले ही सेट पर वॉशरूम की दिक्कत है लेकिन आप पानी कम मत पियो. ऐसा करने पर स्किन प्रॉब्लम होती है. भले ही आप आउटडोर शूट पर हो लेकिन पानी कम मत पियो. हम चार महिलाओं के साथ जाकर मैनेज कर लेंगे. लेकिन आपको पानी कम पियोगी तो स्किन इश्यूज हो सकते हैं."
माधुरी दीक्षित की सलाह आई काम
इसी इंटरव्यू के दौरान रेणुका शहाणे ने यह भी बताया कि "उस समय सेट पर बहुत ही चुभने वाली लाइट हुआ करती थी. यहां तक कि रिफ्लेक्टर्स भी काफ़ी हार्ड हुआ करते थे. इसीलिए अगर कोई पानी नहीं पीता था तो उसको डिहाइड्रेशन हो सकता था. जो सलाह मुझे माधुरी दीक्षित ने दी वह मेरे लिए काफी ज्यादा काम आई. ऐसा इसीलिए क्योंकि सेट पर पहले दो दिन मैंने पानी पिया ही नहीं था और मैं होटल पहुंचकर ही पानी पिया करती थी."


Click it and Unblock the Notifications











