खूंखार विलेन पर अपना दिल हार बैठी थी ये हसीनाएं, एक ने तो पहले पति को तलाक देकर रचाई थी दूसरी शादी

These Bollywood Actresses Fell In Love With Bollywood Villain: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई सारी हसीनाएं फिल्मों में काम करते-करते हीरो के साथ में इश्क़ लड़ाई हुई नजर आती है। कई बार दोनों को एक साथ काम करते-करते प्यार हो जाता है। लेकिन काफी सारी बॉलीवुड की ऐसी भी हसीनाएं हैं जिन्होंने क्रिकेटर्स पर अपना दिल हार दिया। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने रियल लाइफ में पर्दे के विलेन से प्यार कर लिया।
रेणुका शहाणे
हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रेणुका शहाणे आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनको दूरदर्शन के टीवी शो सुरभि से अपने करियर की शुरुआत करने का मौका मिला। उन्होंने विजय केनकरे के साथ में पहली शादी की थी। लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का तलाक हो गया। बाद में एक्ट्रेस को बॉलीवुड के मशहूर विलेन आशुतोष राणा से प्यार हो गया। दोनों ने 2001 में शादी कर ली और आज एक दूसरे के साथ दोनों खुश है।
निवेदिता भट्टाचार्य
टीवी की मशहूर अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने सलोनी का सफर और सात फेरे जैसे मशहूर टीवी शोज में काम किया। बताते चलें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार विलेन केके मेनन से उनको प्यार हो गया। बाद में दोनों ने डेट करने के बाद शादी कर ली और आज वह खुशी-खुशी जी रहे हैं।
शिवांगी कोल्हापुरे
शिवांगी कोल्हापुरे भी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े सितारों के साथ में भी काम किया। लेकिन उनको बॉलीवुड के महान विलन कहे जाने वाले शक्ति कपूर से प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली। खान की शिवांगी ने शादी के बाद दूरियां बना लिया और अब उनकी बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है।


Click it and Unblock the Notifications














