'जुबान पर सरस्वती बैठी थी...', जब Renuka Panwar के एक डांस वीडियो ने मचा दी थी धूम, बोलीं- मेरे भाई ने...

Renuka Panwar

Renuka Panwar: रेणुका पवार हरियाणवी इंडस्ट्री की एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि अक्सर वह काफी सारे गानों की वजह से पॉपुलर भी हुई है। उनके गाने इतनी ज्यादा जबरदस्त होते हैं कि दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किए जाते हैं। रेणुका पवार का एक ऐसा ही गाना है जिसका नाम '52 गज का दामन' है।

अब इसी बीच रेणुका पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह एक इंटरव्यू में बैठी हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि जब उनका गाना '52 गज का दामन' रिलीज हुआ था तो उनके भाई ने उनके डांस का एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर कर दिया था जो ट्रेंड में पहुंच गया।

रेणुका पवार इस वायरल वीडियो में बताती हुई नजर आ रही है कि "मेरे भैया डीजे वाले को बोलने गए की एक गाना आया है 52 गज का दामन। डीजे वाला कहता है कि दोबारा बोलना, कहा 52 गज का दामन। तो डीजे वाला बोला कि कैसे-कैसे गाने लाते हो। उन्होंने सर्च किया और गाना बजाया। हमने डांस किया।"

रेणुका पवार आगे बताती है कि "मेरे भैया ने दूर खड़े होकर मेरी एक डांस की वीडियो बना ली। मैं इस वीडियो में ऐसी लग रही हूं कि जैसे स्कूल जाती हुई बच्ची है। मेरे भैया ने मेरे ही नाम से आप अपने फोन में एक यूट्यूब चैनल बनाया हुआ था। उस पर 85 सब्सक्राइबर थे। तो वो मुझे बोला कि ये वीडियो में यूट्यूब पर डाल दूं।"

इस पर रेणुका ने आगे बताया कि "मैने उसे कहा कि ओहो बहुत सारे सब्सक्राइबर हैं डाल दे, हिट जाएगी। ट्रेंडिंग में चली जाएगी। कई बार कहते हैं की जुबान पर सरस्वती बैठ जाती है। तो वो वीडियो मेरे भैया ने डाली। वो वीडियो स्नेक वीडियो एक एप है उसपर वायरल हुई। वो वीडियो इतनी ज्यादा वायरल हुई कि हमारे पास जाने कहां-कहां से फोन आ रहे थे।"

रेणुका पवार ने बताया कि "मेरे भैया के पास में पता नहीं कहां-कहां से फोन आ रहे थे कि तुम्हारा बहन का डांस तो बहुत वायरल हो रहा है तो मेरे भैया ने कहा कि डांस ही नहीं वो गाना भी मेरी बहन ने ही गाया है।"

More from Filmibeat

Read more about: 52 gaj ka daman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X