Ravichandran : बॉलीवुड की इन फिल्मों का कन्नड़ में हो चुका है रीमेक, सुपरहिट रही फिल्में

कन्नड़ फिल्मों के स्टार रविचंद्रन को रीमेक फिल्मों का हिट मशीन कहा जाता है। अपने करियर में रविचंद्रन ने ज्यादातर रीमेक फिल्मों में ही काम किया है। उनकी फिल्में दूसरी भाषाओं की फिल्मों का सिर्फ रीमेक ही नहीं होती थी बल्कि उन फिल्मों में रविचंद्रन निर्देशन के अपने टैलेंट का भी इस्तेमाल करते थे। यहीं वजह है कि रविचंद्रन की एक के बाद एक रीमेक कन्नड़ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती थी। कन्नड़ स्टार रविचंद्रन ने कई बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक में भी काम किया है। सभी फिल्में खुब सफल रही हैं। इनमें ऋषि कपूर की 'कर्ज' से लेकर जैकी श्रॉफ की 'हीरो' तक शामिल है। आइए आपको उन हिंदी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनका रविचंद्रन ने कन्नड़ रीमेक किया है।

अर्जुन :
सनी देओल स्टारर फिल्म 'अर्जुन' के कन्नड़ रीमेक में रविचंद्रन ने काम किया है। इस फिल्म का कन्नड़ नाम 'संग्रामा' था। बेरोजगारी के मुद्दे पर बनी इस फिल्म के कन्नड़ वर्जन ने काफी अच्छी कमाई की थी। फिल्म में रविचंद्रन की शानदार एक्टिंग के बदौलत यूथ ने इस फिल्म से खुद को काफी कनेक्ट किया था।

हीरो :
जैकी श्रॉफ की फिल्म 'हीरो' के कन्नड़ रीमेक 'रणधीरा' में रविचंद्रन और खुशबू नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान दोनों एक हिट जोड़ी बन गये थे। फिल्म 'रणधीरा' ने जब अपना सिल्वर जुबली सेलिब्रेट किया था तो उस कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट अमिताभ बच्चन मौजूद थे।

मेरी जंग :
अनिल कपूर की फिल्म 'मेरी जंग' का कन्नड़ रीमेक 'युद्ध कंडा' बॉक्स ऑफिस पर साल 1989 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन की जोड़ी रविचंद्रन के साथ बनी थी। फिल्म के म्यूजिक को भी खुब पसंद किया गया था।

कर्ज :
दो जन्मों की कहानी पर बनी ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' का कन्नड़ रीमेक 'युगपुरुष' रविचंद्रन के करियर की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म एक म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। दर्शकों को फिल्म में रविचंद्रन की एक्टिंग काफी पसंद आयी और यह एक क्लासिक सक्सेस फिल्म बन गयी।


Click it and Unblock the Notifications











