..................... Relationship between rakul preet singh and riteish deshmukh - Hindi Filmibeat

रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते में जीजा लगते हैं रितेश देशमुख, जानें कैसे है ये ख़ास रिश्ता

Rakul Preet Singh, Riteish Deshmukh,

रितेश देशमुख बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी एक्टिंग के चलते भी वह काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे और आपको बता दें कि निजी जिंदगी को लेकर भी वह अक्सर चर्चा का विषय बनते नजर आते हैं।

लेकिन इस बात का बहुत कम लोगों को अंदाजा होगा कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के साथ रितेश देशमुख का एक गहरा नाता है। दरअसल रितेश देशमुख का जैकी भगनानी की बहन और रकुल प्रीत सिंह की ननद के साथ में एक खास रिश्ता है। रकुल की ननद का नाम दीपशिखा देशमुख है और वह रितेश के बड़े भाई धीरज की पत्नी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रितेश देशमुख के बड़े भाई धीरज, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते में नंदोई लगते हैं। इसीलिए हाथ से अगर देखा जाए तो रितेश देशमुख भी जैकी भगनानी के जीजा लगेंगे। धीरज देशमुख और उनकी पत्नी दीपशिखा, रकुल प्रीत सिंह की शादी में भी शामिल हुए थे।

रकुल प्रीत सिंह और दीपशिखा भी एक दूसरे के साथ बहुत ही प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। जैकी भगनानी की बहन दीपशिखा रिश्ते में जेनेलिया डिसूजा की जेठानी लगा करती हैं। रितेश और जेनेलिया को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है और अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज भी शेयर करते हुए देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X