रेखा की कॉपी हैं उनकी छोटी बहन राधा, ऋषि कपूर संग फ़िल्म भी हो चुकी है ऑफर

जब-जब हिंदी सिनेमा में सदाबहार एक्ट्रेसेस की बात आती है तो रेखा का नाम जरूर शामिल होता है. बता दें कि 68 साल की उम्र में भी रेखा की खूबसूरती बिल्कुल भी कम नहीं हुई है. उनका कांजीवरम और बनारसी साड़ी के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक काफी ज्यादा सुर्खियों में रहता है.
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रेखा की बहन राधा गणेशन की खूबसूरती एक्ट्रेस से बिल्कुल भी कम नहीं है. इतना ही नहीं एक वक्त हुआ करता था जब ऋषि कपूर के साथ फिल्म बॉबी भी उनको ऑफर की गई थी. इसीलिए आज हम आपको रेखा की बहन राधा के बारे में बताएंगे.
रेखा की थी 6 बहनें
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा की 6 बहने हैं जिनमें उनकी सबसे छोटी बहन राधा गणेशन का जन्म 1955 में तमिलनाडु, चेन्नई में हुआ था.बता दें कि राधा की पढ़ाई मुंबई के सोफिया कॉलेज में हुई और वहां पर उन्होंने कमर्शियल आर्ट और टैक्सटाइल डिजाइनिंग की डिग्री प्राप्त की.
राधा ने 1981 में रचाई थी शादी
इतना ही नहीं आपको बता दें कि रेखा की बहन राधा गणेशन ने 1981 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के राइटर और डायरेक्टर एस एम अब्बास के बेटे उस्मान सैयद के साथ में शादी रचा ली थी. जिसके बाद में वह अपने पति के साथ में यूएस जाकर शिफ्ट हो गई थी और अब उनके दो बेटे भी हैं जिनका नाम नवीन सैयद और अमन सैयद है. दोनों ही बेटों की शादी हो चुकी है और अब राधा दादी भी बन चुकी है. लेकिन अब उनकी तस्वीरें देखकर हर कोई दंग रह जाता है.


Click it and Unblock the Notifications











