रेखा ने ऐश्वर्या राय को खत लिखकर समझाया, बोलीं- तुम्हे किसी को कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं...

Rekha Letter To Aishwarya Rai Bachchan: रेखा और बच्चन परिवार के बीच काफी सालों से दूरियां देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चन परिवार की बहू और रेखा के बीच काफी बेहतरीन बॉन्डिंग है और दोनों को साथ में काफी खुश भी देखा जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय और रेखा की बॉन्डिंग की। अक्सर इवेंट में ऐश्वर्या और आराध्या पर रेखा खूब प्यार दिखाती हुई नजर आती है।
लेकिन आपको बता दें कि इस बार रेखा ने काफी कुछ कह डाला है। रेखा ने कहा कि "मेरी ऐश्वर्या, तुम्हारे जैसी महिला उस नदी की तरह होती है, जो की थमी नहीं रहती है बल्कि इसमें बहते रहने का जज्बा होता है। तुम उनमे से हो जो बिना दिखावे के आगे बढ़ते रहना चाहती है और अपनी मंजिल तक पहुंचाना चाहती है।"
रेखा ने आगे यह भी कहा कि "वह भी सिर्फ खुद से बनाई हुई मंजिल तक। ऐसा भी हो सकता है कि लोग यह भूल गए हैं कि तुमने क्या किया है, लेकिन यह नहीं भूल सकते हैं कि तुम ने उन्होंने क्या महसूस करवाया है। तुम एक जीती जागती मिसाल भी हो और सबसे ताकतवर तो तुम्हारी हिम्मत है क्योंकि बिना इसके अपनी कोई और खूबी का पालन नहीं कर सकते।"
एक्ट्रेस में आगे बात करते हुए कहा कि "तुम्हारी जबरदस्त ताकत और प्योर एनर्जी बोलने से पहले ही तुम्हारा परिचय करवा देती है। तुम अपने आप में पूरी तरीके से कंप्लीट हो तुम्हें किसी को कुछ भी साबित करने की कोई जरूरत भी नहीं है। तुमने एक लंबा सफर तय किया और तुम्हारे सामने काफी रुकावटें भी आई। लेकिन तुमने उनको बहुत ही बहादुरी के साथ में पार कर लिया।"
रेखा आगे कहती है कि "तुम आगे आ चुकी हो बच्चा और कई बधाओं को सहने के बाद में एक शानदार होकर उभरी हो। मैं शब्दों में यह बयान नहीं कर सकती हूं कि मुझे उस छोटी सी शीतल और चांद जैसी चेहरे वाली लड़की पर कितना ज्यादा गर्व है। जब मेरी नजर उस पर पड़ी थी तो उसी पल मेरी सांसे थम गई थी। तुमने जो भी भूमिका है निभाई है हमेशा से तुमने बेस्ट दिया है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी अक्सर उनके साथ में ही नजर आती है और दोनों को साथ-साथ देखा जाता है। रेखा ने भी अपने खत को पूरा करने के बाद में आखरी लाइन में लिखा की बहुत सारा प्यार, जीती रहो तुम्हारी रेखा मां। बता दे कि रेखा ने ऐश्वर्या के लिए यह खत एक मैग्जीन के लिए लिखा था।


Click it and Unblock the Notifications




