..................... Rekha wrote a letter for Aishwarya Rai Jaya Bachchan was jealous of rekha and aishwarya rai relation - Hindi Filmibeat

बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय रेखा के साथ निभाती हैं ये रिश्ता, जया बच्चन को हुई जलन

Jaya Bachchan, Aishwarya Rai, Rekha

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें इंडस्ट्री में 25 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि साल 2017 में जब उनके करियर को 20 साल पूरे हो गए थे तो मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने एक्ट्रेस को एक खत लिखा था। इस खत में रेखा ने ऐश्वर्या को बधाई दी और करियर की उपलब्धियां का भी जिक्र करते हुए उनकी खूब तारीफ की। इस चिट्ठी के दौरान रेखा ने ऐश्वर्या को आराध्या की अम्मा कहकर भी बुला दिया। बता दे की काफी कम लोग इस बारे में जानते हैं की रेखा और ऐश्वर्या के बीच में एक खास कनेक्शन है। ऐश्वर्या तो रेखा को मां कह कर बुलाती है।

रेखा ने ऐश्वर्या के लिए लिखी चिट्ठी

रेखा इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने ऐश्वर्या के लिए चिट्ठी में लिखा था कि "तुम्हारे जैसी महिला उसे नदी की तरह है जो कि बगैर किसी बनावट के आगे बढ़ती चली जाती है। वह अपनी मंजिल पर इरादे के साथ में पहुंचती है और अपनी पहचान बनाए रखती है।" रेखा ने आगे यह भी लिखा कि "भले ही लोग यह भूल जाते हैं कि तुमने क्या कहा है और क्या किया है। लेकिन लोग इस बात को कभी नहीं भूलते हैं कि तुमने लोगों को किस तरह से एहसास दिलाया है कि तुम अपने आप में ही पूरी हो। तुमको किसी को भी साबित करने की कोई भी जरूरत नहीं है।"

रेखा ने खुद को बताया ऐश्वर्या की मां

रेखा ने इसी चिट्ठी के दौरान आगे यह भी लिखा कि "बेबी, तुमने एक बहुत ही लंबा सफर पूरा किया है और इस सफर में कई सारी रूकावटों को भी पर किया। इसके बाद तुम्हें यह मुकाम मिला है। तुमने आज तक सभी रोल बेहतर तरीके से निभाए और आराध्या की मां का तुम्हारा किरदार मुझे बहुत पसंद आया। तुम्हारे लिए बे इंतेहा खुशी की मैं दुआ करती हूं और बहुत सारा प्यार। जीते रहो तुम्हारी रेखा मां।"

ऐश्वर्या-रेखा के रिश्ते पर जलती हैं जया बच्चन

लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर हमेशा से ही बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा होती रहती है। जिसके चलते जया बच्चन ने कभी भी अमिताभ और रेखा के रिश्ते पर कभी जिक्र तो नहीं किया। हालांकि खबरों के अनुसार रेखा और जया के बीच में दरार देखने को मिलती है। बताया तो यह भी जाता है कि जया बच्चन को ऐश्वर्या का रेखा से मिलना और नजदीकियां बिल्कुल पसंद नहीं है।

Read more about: jaya bachchan aishwarya rai rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X