Rekha- 'मैं औरत से शादी क्यों नहीं कर सकती?' लिव इन की खबरों के बीच पुराने बयान से मचा बवाल!

rekha, simi garewal

Rekha on Marriage with Women- बीते कुछ दिनों से रेखा काफी चर्चा में हैं और एक दावे को लेकर बवाल मचा हुआ था कि रेखा एक महिला के साथ लिन इन में रह रही हैं। हालांकि बाद में किताब के लेखक ने इस पूरी बात को गलत बताया था। लेकिन इस वक्त फिर से रेखा को लेकर खबरें सामने आ रही हैं और उनका एक बयान चर्चा में है।

इस दौरान रेखा के दोबारा शादी करने को लेकर सवाल किया जा रहा था। गौरतलब है कि रेखा ने एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी लेकिन उनकी शादी ज्यादा चली नहीं क्योंकि उनके पति ने उसी साल सुसाइड कर ली थी। चैट शो के दौरान सिमी ग्रेवाल ने रेखा से पूछा था कि, क्या वह दोबारा शादी करेंगी?

इसपर रेखा ने जो कुछ भी कहा वो आपका दिमाग घुमा देगा। रेखा ने कहा था, ''तुम्हारा मतलब किसी आदमी से है?'' इस पर सिमी ने कहा, "ठीक है, जाहिर तौर पर महिला नहीं।" इस रेखा ने जवाब दिया, "क्यों नहीं?"

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, "मेरे दिमाग में ऐसा कुछ नहीं है। अब तो मैंने खुद से और अपने प्रोफेशन से और अपने लव्ड वंस से शादी कर ली है। मैं एक सनकी इंसान नहीं हूं।" रेखा का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

इसके अलावा सिमी ग्रेवाल ने कहा था कि, पुरुषों से इसलिए शादी की जाती है क्योंकि वो महिला को सुरक्षा दे सकें। इसपर रेखा का कहना था कि, "इसका आदमियों से कोई लेना देना नहीं। सब इस पर निर्भर करता है कि वह किस तरह की इंसान है।''

रेखा का मतलब ये था कि वो किसी औरत से शादी नहीं कर सकती हैं क्या? रेखा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और उनको लेकर चर्चाएं और गॉशिप भी काफी हुई हैँ। ऐसा कह सकते हैं कि रेखा उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rekha simi garewal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X