..................... Rekha want boy for love Jitendra called Rekha timepass in front of his junior artist - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि इस स्टार ने रेखा को बताया अपना टाइमपास... ऐसा लड़का चाहती हैं जो सिर्फ प्यार करे

rekha

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रेखा ने अपने वक्त में काफी हिट फिल्में दी हैं और आपको बता दें कि हर बड़े निर्माता और निर्देशक के साथ-साथ ऐक्टरों के साथ भी उन्होंने काफी जबरदस्त तरीके से काम किया। लेकिन हिंदी सिनेमा में रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी काफी ज्यादा हिट रही। जितेंद्र और रेखा की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि रेखा अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही और उनका नाम कई सारे बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ में भी जोड़ा गया। जिनमें से एक जितेंद्र को भी माना जाता है और बताया जाता है कि रेखा और उनका अफेयर भी चला था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब जितेंद्र ने रेखा का मजाक बना दिया और अपने जूनियर आर्टिस्ट के सामने उनको टाइमपास कहा।

रेखा ने जितेंद्र से सभी के सामने किया था अपने प्यार का इजहार

रेखा की एक बायोग्राफी बुक है जिसका नाम 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' रखा गया। इस किताब में जितेंद्र और रेखा के रिश्ते का जिक्र किया गया था और इतना ही नहीं यासिर उस्मान ने इस किताब में लिखा था कि फिल्म एक बेचारा के लिए जितेंद्र और रेखा को साइन किया गया था। इतना ही नहीं दोनों को शिमला में शूटिंग करनी थी। लेकिन उस दौरान रेखा ने पहली बार जितेंद्र के साथ सम्मान और एक प्यार का अनुभव किया था। जितेंद्र को देखते ही रेखा की आंखों में एकदम से चमक आ जाती थी और वह खुद पर काबू नहीं कर पाती थी। इतना ही नहीं रेखा ने सभी के सामने जितेंद्र से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था।

जितेंद्र ने जूनियर आर्टिस्ट के सामने रेखा को कह दिया टाइम पास

इसी के साथ आपको बता दें कि रेखा और जितेंद्र का रिश्ता कुछ खास वक्त तक नहीं टिक पाया और उस किताब के अनुसार जितेंद्र ने अपने एक जूनियर आर्टिस्ट के सामने एक्ट्रेस को टाइमपास कह दिया। यह बात है रेखा ने खुद अपने कानों से सुन ली और इसी वजह से एक्ट्रेस का दिल पूरी तरीके से टूट गया। वह इस बात को सुनते ही रोते हुए मेकअप रूम से चली जाती है। इतना ही नहीं रेखा और जितेंद्र ने साथ में 39 फिल्मों में काम किया लेकिन आपको बता दें कि यह सब सुनने के बाद एक्ट्रेस पूरी तरीके से टूट गई थी।

रेखा ने कहा मैं उस इंसान से करती हूं नफरत

रेखा ने जब यह बात सुनी तो उनके लिए इस फिल्म की शूटिंग में रोमांटिक सीन करना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया था लेकिन फिर भी उन्होंने अपने काम को पूरा किया। जैसे ही उनकी फिल्म की शूटिंग पूरी हुई जितेंद्र और रेखा जैसे मानो एक दूसरे के लिए अजनबी बन गए। एक्ट्रेस की इस किताब में लिखा गया है कि रेखा ने इस पर बात करते हुए बताया था कि मैं उस इंसान से बहुत ही ज्यादा नफरत करती हूं और मेरे प्यार के साथ साथ रोमांस और शादी को लेकर भी बचपन से ही मेरे अरमान थे और मेरे मन में जो भी आदर्श थे उसने पूरी तरीके से उन सभी को बर्बाद कर दिया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं अपने लिए एक ऐसा लड़का चाहती थी जिसको मैं प्यार करूं और उस पर मैं विश्वास कर पाऊं।

Read more about: jitendra rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X