ना किस करना..ना गले मिलना..मुद्दा बस रेखा और सिलसिला!
कुछ बातें कभी भूली नहीं जाती ना कभी सुधारी जा सकती हैं। शायद ऐश्वर्या ने स्टारडस्ट अवार्ड में जाने-अनजाने में जो किया वो गलत था। किसी को सम्मान के साथ मां बुलाना गलत नहीं होता लेकिन ऐश्वर्या जैसे बड़े स्टार को हमेशा पता होना चाहिए किस बात का क्या असर हो सकता है।
बच्चन फैमिली और रेखा का चैप्टर मीडिया के लिए कोई नया नहीं है लेकिन जब अमिताभ,जया, रेखा जैसी शख्सियत को इस तरह की वजहों से इस उम्र में सुर्खियां बनायी जाती हैं तो जिम्मेदार मीडिया भी नहीं है।लेकिन एक बार बोली गई बात वापस भी नहीं ली जा सकती।
अभी कुछ दिनों पहले हीं रेखा और जया बच्चन स्टार स्क्रीन अवार्ड में साथ में दिखे थे और बेहद शालीनता के साथ मिले थे। इसके अलावा भी कई ऐसे मौके आए जब इवेंटस में बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य
[एक फ्लॉप फिल्म की कीमत...तुम क्या जानो खान बाबू!]
रेखा से मिला अच्छे से मिला, कभी भी किसी ने किसी को भी इग्नोर करते नहीं देखे गए चाहे वो खुद अमिताभ बच्चन हीं क्यों ना हो। फिर भी अक्सर बच्चन परिवार और रेखा को लेकर ऐसी बातें खबरों में आती रहती हैं हांलाकि ये भी लाजमी है क्योंकि इतिहास हीं कुछ ऐसा रहा है।
[शाहरूख से सलमान तक, ऋतिक से बच्चन तक...करोड़ों में लेन देन!]
इसी हंगामे पर हम आज कुछ ऐसी तस्वीरों से रूबरू करवाएंगे जब कई मौको पर रेखा और बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य आमने-सामने हुआ तो हंसी खुशी एक दूसरे को ग्रीट किया।


Click it and Unblock the Notifications