रेखा के बारे में पूछे गए सबसे ज़्यादा सवाल - सिंदूर से लेकर पति की सुसाईड तक
बॉलीवुड में अगर सभ्यता के साथ ग्लैमर को किसी ने परोसा है तो वो एक नाम है रेखा। उनकी अदाओं का दीवाना हर कोई है। शायद ही कोई ऐसा शख्स मिले जो रेखा पर अपना दिल नहीं हार बैठा हो। रेखा की ज़िंदगी और उनका प्रोफेशन दोनों ही काफी उतार चढ़ाव भरे रहे।
यही कारण है कि गूगल पर रेखा कि ज़िंदगी के जुड़े प्रश्न सर्च पर सबसे ऊपर रहते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रेखा के बारे में ढूंढे गए सबसे ज़्यादा सवाल।
लेकिन इसके बावजूद, रेखा का नाम कभी भी इंडस्ट्री से धूमिल नहीं हुआ। जहां उनकी निजी ज़िंदगी की कशमकश को यश चोपड़ा ने सिलसिला नाम की फिल्म में पेश भी किया वहीं दूसरी तरफ उनकी ज़िंदगी की किताब के पन्ने पलटने की कोशिश गाहे बगाहे की गई।
लेकिन रेखा उन चंद लोगों में से हैं जो अपनी निजी ज़िंदगी को पूरी तरह ढंक पाने में सफल रहीं। आज भी रेखा की निजी ज़िंदगी के बारे में कोई नहीं जानता। उनके दोस्त कौन हैं, परिवार कौन हैं, वो कैसे रहती हैं, उनका रोज़मर्रा का जीवन कैसा है, किसी को कुछ नहीं पता है।

चर्चाएं और कंट्रोवर्सी कितनी भी हो लेकिन आज भी रेखा जैसी अदाकारा और रेखा जैसी अदाएं बॉलीवुड की किसी भी हीरोइन को नहीं मिल पाईं। हर अवार्ड फंक्शन में रेखा बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड देने स्टेज पर ज़रूर आती हैं। और उनकी एक झलक के लिए फैन्स आज भी बेताब रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











