रेखा ने जब की थी सुसाइड करने की कोशिश, होश आते ही मां ने पूछे ये तीन सवाल और फिर...

रेखा बॉलीवुड की हमेशा से ही जानी-मानी अभिनेत्री रही है और उनकी खूबसूरती पर हर कोई मर मिटने को तैयार हो जाता है। लेकिन आपको बता दें कि रेखा की अदाकारी भी खूब ज्यादा लोगों को पसंद आई। लेकिन वह अपने प्रोफेशनल जीवन से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रही। रेखा को कभी पिता का प्यार ना मिल पाया और ना ही उनकी मां पुष्पावल्ली को पत्नी का हक मिला। रेखा के पिता जेमिनी गणेशन को उनके पिता का नाम भी मिला और उनका नाम भानुरेखा गणेशन रखा गया। लेकिन एक बार रेखा ने सुसाइड करने की कोशिश की। जिस का किस्सा आज हम आपको बताने वाले हैं।
पुष्पावल्ली काम के चलते नहीं दे पाती थी बच्चों को वक़्त
दरअसल आपको बता दें कि रेखा का बचपन हमेशा से ही तकलीफों में गुजरा। जब उन्हें पिता का नाम ना मिला तो उनकी मां ने ही खूब मेहनत की और उनको पाल पोस कर बड़ा किया। बच्चों के लिए कड़ी मेहनत करते करते पुष्पावल्ली को अपने ही बच्चों के लिए समय नहीं मिल रहा था। बता दें कि जेमिनी गणेशन ने अपनी ही फिल्म की हीरोइन सावित्री से शादी रचाई और पुष्पावल्ली को अपनी पत्नी के हक देने से इनकार कर दिया। यहां तक कि उन्होंने अपनी बेटियों को अपनाने से साफ मना कर दिया था।
रेखा ने लिखा सुसाइड नोट
उस वक्त तक रेखा काफी ज्यादा बड़ी हो चुकी थी और सब कुछ समझ में लगी थी। उन्हें यह समझ आ चुका था कि उनके पिता का एक अलग परिवार है और वह एक अलग घर में रहते हैं। रेखा की मां दिन-रात एक करके अपने बच्चों के लिए काम करती थी। लेकिन एक बार रेखा ने साल 1968 में सुसाइड नोट लिखा और वह अपने एग्जाम में फेल हो गई थी।
रेखा ने खा ली थी नींद की गोलियां
लेकिन वह पढ़ाई के बोझ के साथ अपने उलझे हुए रिश्तो को संभाल नहीं पाई। इसी वजह से उन्होंने इन सब चीजों से आजादी पाने के लिए नींद की गोलियां खा ली थी। जिस वजह से उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। कुछ घंटों के बाद डॉक्टर उन्हें होश में लेकर आए।
रेखा की मां ने उनसे पूछे 3 सवाल
इस पूरी घटना के बाद में जब रेखा को होश आया तो उनके सामने उनकी मां खड़ी हुई नजर आई। मां की आंखों में आंसू थे और पुष्पावल्ली ने रेखा से पूछा कि तुम क्या करना चाहती हो, पढ़ाई, शादी या फिर फिल्मों में काम। हालांकि रेखा को पढ़ाई में कोई भी इंटरेस्ट नहीं था और ना ही वह शादी करना चाहती थी। इसी वजह से उनके पास में चुनने के लिए एक ही रास्ता बचा था और वह था फिल्मों में आना।


Click it and Unblock the Notifications