'अगर प्रेग्नेंट हो गई तो...', जब रेखा ने पति मुकेश अग्रवाल के सामने रख दी थी शर्त, नहीं कर पाए बर्दाश्त और फिर

Rekha Mukesh Agarwal

Rekha Put A Condition In Front Of Mukesh Agarwal: बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अभी के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी खूबसूरती के चर्चे भी हर तरफ रहते हैं। लेकिन वह अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही। दो शादियों के बावजूद भी वह पूरी जिंदगी अकेले रही। पहली शादी में पति ने 6 महीने बाद सुसाइड कर लिया और दूसरी शादी टिक नहीं पाई।

इतना ही नहीं रेखा को अपनी शादी टूटने के अलावा पति की मौत के आरोप भी सहने पड़े। दरअसल उनके पति काफी समय से डिप्रेशन में थे। जिसकी वह दवाई भी ले रहे थे। उनकी डिप्रेशन में जाने की एक वजह यह भी थी की रेखा फिल्मों में काम कर रही थी। लेकिन उनके पति नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें।

हालांकि रेखा से वह दूर भी नहीं रहना चाहते थे और शादी के बाद वह काम पर लौटी तो शूटिंग के लिए कई दिनों तक बाहर रही। जब मुकेश अग्रवाल ने उनसे मना किया तो रेखा ने उनके आगे शर्त रख दी। आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि आखिरकार रेखा ने उनके सामने क्या शर्त रखी थी। जिसका जिक्र रेखा की बायोग्राफी रेखा: अनटोल्ड स्टोरी में मिलता है।

दरअसल रेखा और मुकेश अग्रवाल की 1990 में शादी हुई। तब वित्तीय क्राइसिस चल रहे थे और इसका असर मुकेश को बिजनेस पर भी पड़ा। हालांकि रेखा को इन सब के बारे में नहीं पता था। लेकिन जब रेखा को इसके बारे में पता चला तो उनका मोह भंग हो गया और उनके रिश्ते में दरार आने लगी। मुकेश भी रेखा से दूर नहीं रह पा रहे थे और वह चाहते थे की एक्ट्रेस फिल्मों में काम ना करें।

लेकिन फिर रेखा ने मुकेश अग्रवाल के सामने शर्त रख दी। रेखा ने अपने पति से कहा कि वह प्रेग्नेंट हो जाती है तो फिल्मों में काम करना छोड़ देंगी। इसके बाद रेखा अपने काम में व्यस्त हो गई और मुकेश का व्यवहार दिन पर दिन बिगड़ जा रहा था। हालांकि बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और तलाक हो गया। कुछ वक्त बाद मुकेश ने सुसाइड कर लिया।

इसी के चलते मुकेश अग्रवाल के सुसाइड के बाद रेखा पर उनकी हत्या के आरोप लगाए गए थे। एक्ट्रेस के ससुराल वालों ने उन्हें डायन तक कह दिया था। रेखा के जेठ और मुकेश अग्रवाल के बड़े भाई अनिल बजाज ने उन्हें कहा कि "मेरा भाई रेखा से सच्चा प्यार करता था। उसके लिए तो प्यार करो या मरो जैसा था। रेखा का व्यवहार उसे सहन नहीं हुआ। लेकिन अब वह हमसे क्या चाहती है, हमारा पैसा?"

Read more about: rekha mukesh agarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X