'शादीशुदा मर्द के लिए पागल औरत को देखा है...', जब ये सवाल सुनते ही रेखा ने दिया जवाब, हैरान हुए लोग

Rekha Personal Life: रेखा को बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस माना जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही। वैसे तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी फिल्मों में काम किया। लेकिन रेखा के साथ अमिताभ बच्चन का नाम काफी ज्यादा जोड़ा गया और कहा जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई।
रेखा और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। हालांकि रेखा ने अपने प्यार का खुलकर इजहार किया और वही अमिताभ ने इस पर बिल्कुल चुप्पी साधी रखी। दोनों ने कभी भी अपने रिश्तों को लेकर कोई भी खुलकर बात नहीं की।
रेखा तो आज भी अपने प्यार का खुलकर इजहार करती है और कभी भी अमिताभ बच्चन का नाम नहीं लेती हैं। एक बार जब एक्ट्रेस से शादीशुदा आदमी से प्यार को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया था। पिछले लंबे वक्त से उन्हें फिल्मों में नहीं देखा गया और अक्सर उन्हें रियलिटी शोज में देखा जाता है।
रेखा को अक्सर रियलिटी शोज में अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के कई किस्से सुनाते हुए भी देखा जाता है। एक बार रियलिटी शो इंडियन आइडल में होस्ट जय भानुशाली ने जज नेहा कक्कड़ और रेखा से पूछा कि कभी आपने किसी शादीशुदा आदमी के लिए पागल औरत को देखा है?
जिस पर फटाक से रेखा ने जवाब दिया कि मुझसे पूछिए ना। इसके बाद हर कोई जोर जोर से हंसने लगा। हालांकि अब रेखा फिल्म इंडस्ट्री में नजर नहीं आती है और पब्लिक इवेंट्स में उन्हें देखा जाता है। उनका लुक आज भी ऐसा है कि उन्हें देखकर आज की हसीनाएं तो शर्म से पानी हो जाएं। साथ ही वह अपनी साड़ी से लेकर हेयर स्टाइल को भी एकदम चकाचक रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications