'रेखा जी ने मुझे शूटिंग के दौरान मारा', फूटकर रो पड़ी थीं एक्ट्रेस, बताया- अक्षय कुमार ने कैसे किया था शूट

रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस मानी जाती है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा निजी जीवन को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। बता दे कि आज से 23 साल पहले साल 2001 में रेखा की फिल्म लज्जा रिलीज हुई थी। कुछ खबरों के अनुसार रेखा ने इस फिल्म में एक नई नवेली अभिनेत्री को थप्पड़ मार दिया था और वह फूट-फूट कर रोने लग गई थी। हालांकि वह अभिनेत्री अब इंडस्ट्री से पूरी तरीके से गायब हो चुकी है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं आरती छाबड़िया की और आपको बता दें कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस किस्से का जिक्र किया था। बता दे कि उन्होंने फिल्म में काफी छोटा किरदार निभाया था। आरती छाबड़िया ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "शूटिंग के वक्त रेखा जी ने मुझे थप्पड़ मारे और मुझे पीटा गया। ये मेरी पहली फिल्म थी और इसमें मेरा कैमियो का किरदार था। फिल्म के बाद में मैं इतना ज्यादा रोई थी कि मेरा रोना बंद नहीं हो पा रहा था।"
लेकिन आपको बता दें कि अभिनेत्री रेखा ने ऐसा गुस्से में नहीं किया था और उन्हें एक फिल्म के ही सेन के लिए ऐसा करना पड़ा था। इस सीन के दौरान आरती छाबड़िया को रेखा पीटती हुई नजर आई। हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले आरती छाबड़िया को इसके बारे में कुछ बताया नहीं गया था। जब आरती को रेखा ने जोरदार थप्पड़ मारा तो वह घंटों तक रोती रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











