ज़ब फ़िल्म के सेट पर Rekha ने इस अभिनेत्री को मारा था ज़ोरदार चांटा, घंटों तक रोती रहीं एक्ट्रेस

Rekha Slapped Aarti Chabria: हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी है और इसी के साथ में दिलचस्प कहानियां भी खूब सुनने को मिलती हैं। कई बार देखने को मिलता है कि फिल्मी सितारे शूटिंग के समय कभी तो एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं तो कभी उनके बीच में इतना बड़ा झगड़ा हो जाता है कि वह ताउम्र एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं जो की मशहूर अभिनेत्री आरती छाबड़िया से जुड़ा हुआ है। बता दे कि फिल्म के सेट पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने उनको थप्पड़ मार दिया था। यह पूरा किस्सा फिल्म 'लज्जा' के सेट का है।
आरती छाबड़िया के साथ सेट पर हुआ हादसा
अगर हम आरती छाबड़िया की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के जरिए उन्हें काफी ज्यादा प्यार और सराहना मिली। अभिनेत्री अक्षय कुमार जैसे कई सारे दिग्गज अभिनेताओं के साथ में काम कर चुकी हैं। लेकिन जब आरती छाबड़िया ने फिल्म 'लज्जा' में कैमियो का किरदार निभाया तो सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख एक्ट्रेस सदमे में चली गई।
रेखा के थप्पड़ मारने के बाद फूट-फूटकर रोई आरती
दरअसल, फिल्म के एक सीन के दौरान मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने आरती छाबड़िया की जमकर पिटाई की। आरती को इस बारे में कोई खबर नहीं थी कि रेखा उनको थप्पड़ मारने वाली है। लेकिन जब आरती को अचानक से रेखा ने थप्पड़ मारा तो वह फूट-फूटकर रोने लग गई और घंटे तक रोती रहीं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा खुद किया था। हालांकि इन दोनों आरती छाबड़िया बॉलीवुड में एक्टिव नहीं है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है और अपने फैंस के साथ में अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।
आरती छाबड़िया का करियर
आरती छाबड़िया के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ में फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' में भी काम किया था। इसी के अलावा उनको तीसरी आंख, डैडी कूल, और हे बेबी जैसी बॉलीवुड की मशहूर फिल्मों में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं आरती छाबड़िया साल 1999 में 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' का टाइटल भी अपने नाम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











