अपनी ही बहन के प्यार की दुश्मन बन बैठीं थी रेखा, इस एक्टर पर आया था रेखा की बहन का दिल

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल रेखा ने 70 से 80 के दशक में काफी हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं उनकी अदाकारी दर्शकों के दिलों को छू जाती है। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रही और इतना ही नहीं कई सारे अभिनेताओं के साथ में उनका नाम भी जोड़ा गया। लेकिन सिर्फ रेखा ही नहीं बल्कि उनकी बहन धनलक्ष्मी भी काफी ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही। बता दें कि रेखा की बहन धनलक्ष्मी ने बॉलीवुड की मशहूर एक्टर से प्यार कर लिया था। लेकिन रेखा को यह गवारा नहीं था।
रेखा अपनी बहन धन लक्ष्मी के प्यार के थी खिलाफ
दरअसल आपको बता दें कि रेखा की बहन धनलक्ष्मी को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर तेज सप्रू से प्यार हुआ। इसी के साथ आपको बता दें कि तेज सप्रू बॉलीवुड फिल्मों के अंदर विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आए और इतना ही नहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया कि धनलक्ष्मी की बहन रेखा हम दोनों की शादी के खिलाफ थी। तेज सप्रू ने इसी के साथ आगे बताया कि वह इसलिए इस रिश्ते को आगे बढ़ने देना नहीं चाहती थी क्योंकि मैं पहले से ही एक शादी कर चुका था।
रेखा की मां भी तेज सप्रू को बनाना चाहती थी घर का दामाद
तेज सप्रू ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया था कि रेखा की मां पुष्पा वाली हमारी शादी करवाना चाहती थी और जाती थी कि मैं उनके घर का दामाद बन जाऊं लेकिन फिर भी रेखा इस रिश्ते की पूरी तरीके से खिलाफ थी। तेज सप्रू आगे बताते हैं कि रेखा को इसी बात का डर लगा रहता था कि उनकी बहन के साथ में कुछ गलत हो जाएगा। जिस पर एक्टर बताते हैं कि रिश्ते तो भगवान ही बना कर भेजते हैं और मेरी जिंदगी में दूसरी पत्नी के रूप में धनलक्ष्मी लिखी थी इसीलिए मैंने पहली पत्नी से तलाक लिया और उनसे शादी कर ली।
बहन की खुशी में आखिरकार शामिल हुई रेखा
तेज सप्रू ने बताया कि मेरे घरवाले भी धनलक्ष्मी को पसंद करते थे और चाहते थे कि वह मेरी पत्नी बन जाए। इतना ही नहीं जब रेखा को ऐसा लगता था कि उनकी बहन मेरे प्यार में पड़ गई है और मेरे अलावा किसी और से वह शादी नहीं करेगी तो वह भी हमारी शादी में खुशी खुशी शामिल हुई। लेकिन अब हम अपनी जिंदगी में पूरी तरीके से खुश हाल है। हमारी जिंदगी सुख से कट रही है।


Click it and Unblock the Notifications











