जब रेखा मांग में सिन्दूर भर शादी में पहुंची, जया बच्चन के निकल पड़े थे आंसू, अमिताभ संग ऐसा हो गया था रिश्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसी प्रेम कहानी है जो कि हमेशा के लिए अधूरी रह गई। लेकिन आज भी इंडस्ट्री में इसके चर्चे रहते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी की। मशहूर अभिनेत्री रेखा, अमिताभ बच्चन से बेतहाशा प्यार करती थी। बिग बी भी उनसे प्यार करते थे। लेकिन अमिताभ की शादी जब जया से हुई तो वह धीरे-धीरे रेखा से दूर होते चले गए। जया बच्चन के दिल में यह डर हमेशा बना रहा कि कहीं रेखा उनके पति को चुरा ना लें। लेकिन जब जया बच्चन ने पहली बार रेखा की मांग में सिंदूर देखा तो उनके आंसू रुक नहीं पाए।
जया बच्चन को हमेशा सताता था डर
रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार के किस पूरी इंडस्ट्री में सुनने को मिल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जब एक बार जया बच्चन ने रेखा को अपने घर पर बुलाकर समझाया और अपने पति से दूर रहने के लिए कहा तो दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद कभी भी दोनों ने साथ में काम नहीं किया। लेकिन आपको बता दे की कपूर खानदान की एक शादी में जब जया बच्चन ने रेखा को देखा तो उनके होश उड़ गए थे।
रेखा की मांग में सिंदूर देख फूट-फूटकर रोई थी जया बच्चन
दरअसल हम बात कर रहे हैं ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की। जहां पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में पहुंचे थे। रेखा भी इस शादी में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने बेहद खूबसूरत साड़ी और मांग में सिंदूर भरा हुआ था। जिसको देखकर जया बच्चन हैरान हो गई और खुद को रोक न पाई। वह रोने लग गई और उनको इस बात का डर सता रहा था कि कहीं अमिताभ ने रेखा से छिपकर शादी तो नहीं रचा ली है। लेकिन बाद में रेखा ने इस बात का खुलासा किया कि वह फिल्म की शूटिंग से सीधा शादी में पहुंची और इसी वजह से मेकअप उतारने का उनको वक्त नहीं मिला था।


Click it and Unblock the Notifications