जब रेखा ने भरी महफिल में खोला राज, क्यों हमेशा पहनती हैं कांजीवरम साड़ी

एवरग्रीन ब्यूटी रेखा को अगर साड़ियों और खासतौर पर कांजीवरम क्वीन कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। चाहे मौका कोई भी हो लेकिन रेखा की साड़ियों का कलेक्शन कभी भी फीका नहीं पड़ता है। उनकी साड़ियों भारतीय महिलाएं इंस्पायर हो सकती हैं। खास बात यह है कि रेखा किसी भी और साड़ी के बजाए कांजीवरम साड़ियों को ही सबसे ज्यादा महत्व देती हैं और पहनना पसंद करती हैं। इसकी वजह का खुलासा भी रेखा ने किया है।
लोग अक्सर पूछते हैं साड़ियां क्यों गाउन क्यों नहीं :
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रेखा एक अवॉर्ड समारोह को संबोधित करते हुए कहती नजर आ रही हैं, "लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैं हमेशा साड़ियां क्यों पहनती हूं, गाउन क्यों नहीं। मैं उनसे कहती हूं कि हां, क्यों नहीं, पर इसके लिए मुझे 100 पाउंड खर्च करने पड़ेंगे।" इसी वीडियो में आगे रेखा हमेशा कांजीवरम साड़ियां पहनने की वजह भी बताती है।
इसलिए पहनती हैं कांजीवरम साड़ियां :
रेखा ने हमेशा कांजीवरम साड़ियां पहनने को अपनी व्यक्तिगत इच्छा करार देते हुए कहा, "मेरे लिए स्टाइल केवल बाहरी दिखावा नहीं है बल्कि यह फिलिंग्स है। मैं साड़ियां पहनती हूं क्योंकि यह मेरी परंपरा है, यह मेरी जड़ों में है। यह मुझे मेरी मां की याद दिलाता है। जब भी मैं साड़ी या कांजीवरम साड़ी पहनती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं अपनी मां की सुरक्षा, कोमलता और ढेर सारे प्यार से घिरी हुई हूं।" रेखा ने कहा, "मुझे लगता है कि वह हमेशा मेरे साथ है।"


Click it and Unblock the Notifications













