क्या अभी भी शादी करना चाहती हैं रेखा? बोलीं- 'अगर कोई मुझे ऐसा मिल जाता है तो...'

रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री मानी जाती है। बता दे कि उनके अफेयर से लेकर उनकी फिल्में काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। रेखा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रही। उन्होंने 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ में शादी रचाई। शादी के 7 महीने बाद उनके पति ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद रेखा को काफी कुछ सहना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद रेखा ने कभी भी अपने जीवन में प्यार मिलने की उम्मीद नहीं छोड़ी।
फ्यूचर हसबैंड को लेकर रेखा ने कहीं ऐसी बात
दरअसल आपको बता दें कि साल 2006 के दौरान एक इंटरव्यू में रेखा ने अपने एक सही साथी की तलाश के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहां की अगर उन्हें एक सही इंसान मिलता है तो वह फिर से शादी कर सकती हैं। इतना ही नहीं इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने फ्यूचर हसबैंड के लिए किसी भी हद तक जाने को लेकर भी अपने विचार साझा किया।
अपने फ्यूचर हसबैंड के लिए काफी कुछ करना चाहती है रेखा
रेखा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मैं इसे बिल्कुल भी इनकार नहीं कर रही हूं। अगर मुझे कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाता है जो कि मेरे प्रशंसकों के साथ में मुझे साझा करने के लिए तैयार है तो मैं अपना मन बदला लूंगी। इसीलिए अगर मेरे पास में कोई ऐसा शख्स होता तो मैं अपना सारा ध्यान उसी पर लगती। मैं उसके कपड़े निकालती, व्यक्तिगत रूप से उसके खाने के मेनू की भी खूब देखभाल करती। दोपहर का भोजन भी बनती और व्यक्तिगत रूप से उसको स्वरूप भी करती।"
बच्चे पैदा नहीं करना चाहती है रेखा
इसी इंटरव्यू के दौरान रेखा ने मां बनने को लेकर भी खुलासा किया और कहा कि उन्हें कभी भी बच्चे पैदा करने में रुचि नहीं थी। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही उनका कोई भी आइडल मन मिल जाए तो भी वह उसके साथ में बच्चे पैदा करने का विचार नहीं करने वाली है। रेखा का मानना है कि अगर बच्चा हो जाता है तो पति की प्राथमिकताओं से ध्यान हट जाता है।
बच्चे पैदा करने को लेकर रेखा ने कही ऐसी बात
रेखा ने इसी पर कहा कि "मुझे बच्चों की बिल्कुल भी याद नहीं आती है। अगर मुझको बच्चे पैदा करने के लिए कोई अच्छा व्यक्ति मिल जाता है तो भी यह मेरी प्राथमिकताओं के साथ बहुत ही ज्यादा गलत होगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि अगर मेरा बच्चा होता है तो मैं किसी और चीज पर अपना ध्यान नहीं लगा पाऊंगी।"
विनोद मेहरा संग शादी करना चाहती थी रेखा
रेखा अपने निजी जीवन को लेकर काफी ज्यादा सी क्यों में रही और आपको बता दें कि कई सारे बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ में भी उनके नाम जोड़े गए। एक वक्त पर विनोद मेहरा को लेकर यह खबरें सामने आई थी की रेखा और एक्टर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही दोनों ने शादी करने का भी फैसला लिया। लेकिन खबरों के अनुसार विनोद की मां ने रेखा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया और यह शादी नहीं हो पाई।


Click it and Unblock the Notifications