रेखा के साथ जया बच्चन ने चली ऐसी चाल, घर बुलाया.. खाना खिलाया और फिर किया ये काम

रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा को काफी हिट फिल्में दी है। आज भी रेखा को एवरग्रीन एक्ट्रेस कहा जाता है और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती इस उम्र में भी लाजवाब है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब रेखा की डिमांड इंडस्ट्री में इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि हर कोई उन्हें ही पूछता था। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया था कि वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी।
रेखा ने अखबारों को दिया मसाला
दरअसल रेखा ने इंटरव्यू में कभी भी अखबारों को मसाला देने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। अक्सर रेखा और अमिताभ बच्चन की कहानी लोग बड़े मजे से पढ़ना पसंद किया करते हैं। तो वही रेखा भी अपनी सनसनी खेज बयान बाजी को लेकर कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। दरअसल यासिर उस्मान ने अपनी किताब में एक ऐसे ही बयान के बारे में जिक्र किया, जिसको लेकर रेखा ने एक बार दावा किया था।
रेखा ने जया बच्चन को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा
दरअसल दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने बयान में कहा था कि जया बच्चन ने एक दिन उनको अपने घर पर बुलाया था। रेखा ने इस पर कहा कि "जया बच्चन को तब तक उनके रिश्ते से बिल्कुल भी ऐतराज नहीं था जब तक उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनके पति सिर्फ मस्ती मजाक कर रहे हैं। लेकिन जब उनको ऐसा लगने लगा कि उनके पति के जज्बात भी जुड़ गए हैं तो उनको तकलीफ होने लग गई थी।"
रेखा के इस बयान की हुई खूब चर्चा
इस बयान में रेखा ने आगे यह भी कहा कि "जया बच्चन ने एक शाम को मुझको अपने घर बुलाया और पूरा समय हमने साथ में बिताया था। हम दोनों ने ढेर सारी बातें की। लेकिन जब मैं वहां से जाने लगी तो जया बच्चन ने मुझे एक बात कहना भूली नहीं। जया ने रेखा को कहा कि चाहे जो भी हो जाए मैं अमित को कभी भी नहीं छोडूंगी।" बता दे की एक पत्नी और प्रेमिका की इस मुलाकात का किस्सा उन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में रहा।


Click it and Unblock the Notifications