रेखा ने अपने और अमिताभ के रिश्ते का सरेआम किया खुलासा, सुनकर आग बबूला हो जाएंगी जया बच्चन!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी प्रेम कहानी है जो की अधूरी रह गई और उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई. लेकिन एक ऐसी प्रेम कहानी आज हम आपको बताने वाले हैं जो की रेखा और अमिताभ बच्चन की है. बॉलीवुड की गलियों में दोनों के प्यार के चर्चे खूब हुआ करते हैं और एक वक्त पर दोनों काफी ज्यादा इस चक्कर में चर्चा में भी आ गए थे. दोनों ने तकरीबन साथ में 10 फिल्मों में काम किया.
रेखा ने अमिताभ संग रिश्ते पर खोले राज
दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई और ऑफ स्क्रीन भी वह दोनों काफी सुर्खियां बटोरते थे. लेकिन जब अमिताभ बच्चन की जया बच्चन से शादी हुई तो उसके बाद में सब कुछ बदल गया और दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई. हालांकि कभी भी अमिताभ ने इस बात को लेकर पुष्टि नहीं की और वही रेखा कई बार अपने रिश्ते को लेकर कई राज खोल चुकी है.
रेखा ने दिया हैरान कर देने वाला बयान
दरअसल आपको बता दें कि सालों पहले सेमी ग्रेवाल के शो में इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बताया कि "हां ये सच है कि उसे एक्टर से मैं बहुत प्यार करती हूं. पूरी दुनिया के प्यार से बहुत ज्यादा प्यार और मैं इस प्यार को डिफाइन नहीं कर सकती. लेकिन मेरा उनके साथ में कभी भी कोई पर्सनल रिश्ता नहीं था और यही सच्चाई है. किसी भी कंट्रोवर्सी में कोई भी सच्चाई नहीं है."
जया और अपने रिश्ते पर रेखा ने दिया जवाब
अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच में अफेयर की खबर से सबसे ज्यादा जया बच्चन को दुख हुआ. बताया तो यह भी जाता है कि जया बच्चन ने रेखा को थप्पड़ मार दिया था. दरअसल जब सिमी ग्रेवाल को दिए हुए इंटरव्यू में रेखा ने जया बच्चन के साथ अपने रिश्तों पर बात की तो उन्होंने कहा था की "जया का सम्मान करती हूं और दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध है. दोनों के बीच में कोई भी कटुता नहीं है जैसे की खबरों में नजर आती है."


Click it and Unblock the Notifications