..................... Rekha revealed that she did not become an actress her family used to beat her for this - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार की बेटी होकर भी ये हसीना नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे मार-मार के सेट पर भेजते थे...

rekha

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। रेखा ने अपने किरदारों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरी है। इसी के अलावा आपको बता दें कि वह अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनती हुई नजर आई है।

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि रेखा कभी भी अभिनेत्री बनना नहीं चाहती थी। लेकिन अब आपके मन में यही सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें फिल्मों में काम करना पड़ा। आज हम आपको रेखा से जुड़ी हुई इन सभी बातों के बारे में बताने वाले हैं। उनसे जुड़े हुए कई रोचक किस्से भी आपको सुनाएंगे।

एक वक्त था जब नरगिस और शर्मिला टैगोर जैसी दिग्गज हसीनों को देखकर ज्यादातर लड़कियां फिल्मों में हीरोइन बनने का शौक रखती थी। लेकिन वही रेखा स्टारकिड होने के बावजूद भी एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थी। एक्ट्रेस ने साल 1996 में बीबीसी के साथ इंटरव्यू के दौरान इसको लेकर खुलासा किया था।

रेखा ने इंटरव्यू में कहा था कि "मैं कभी भी एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थी। ये सिर्फ और सिर्फ मेरे परिवार वालों की इच्छा थी और मुझे मार-मार कर फिल्मों में काम करने के लिए राजी किया गया था। मुझे सेट की शूटिंग के लिए भेजा जाता था। मैं कभी भी ऐसा नहीं सोचती थी कि मैं एक सुपरस्टार की बेटी हूं और मुझे भी इस फील्ड में नाम बनाना है।"

इस पर आगे बात करते हुए रेखा ने कहा कि "जबरदस्ती मुझे फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया था और सच बताऊं तो करियर के शुरुआत में 7 से 8 साल तक फिल्मों में काम करने को लेकर मेरा बिल्कुल भी मन नहीं था।" जानकारी के लिए आपको बता दें की रेखा ने 3 साल की उम्र में बताओ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्मों में काम करना शुरू किया था।

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X