जया बच्चन ने ऐसे रातों रात कर डाली अमिताभ बच्चन की लाइफ से रेखा की छुट्टी!

amitabh

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है. अप्रैल के महीने की 9 तारीख को बंगाल परिवार में जन्म लेने वाली एक लड़की आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. जिस शख्स को पाने के ख्वाब हर लड़की देखती थी उस शख्स को इस बंगाली लड़की ने रातों-रात अपना बना लिया था. किस्मत का खेल तो देखिए कि वह शख्स जिसके नसीब में था जो किसी तीसरे की मौजूद के बाद भी उसे नहीं मिला. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के गुजरे जमाने की बंगाली ब्यूटी जया भादुरी और उनके पति अमिताभ बच्चन की. रेखा से प्यार करने के बावजूद भी बिग बॉस ने जया के साथ शादी क्यो की, इसको लेकर आज भी लोगों के मन में सवाल उठता है.

2 अप्रैल 1948 को अपने परिवार की गुड्डी बनकर जन्म लेने वाली जया भादुरी ने 15 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में ऐसा नाम कमाया कि लोग उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते. गुड्डी से बतौर लीड अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत करने वाली जया बच्चन ने जिंदगी में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह कभी 'अनामिका' बनी तो कभी अपने 'परिचय' देकर स्क्रीन पर ऐसा 'शोर' मचाया की सभी को उनके अभिनय पर 'अभिमान' हो गया. फिल्मी पर्दे पर सफलता और हीरोइन नाम पाने की वाली जया भादुरी की जिंदगी में 'एक नजर' वाला प्यार 'एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन' से हो गया.

जया बच्चन और अमिताभ के स्क की दास्तान की शुरुआत साल 1970 में उस वक्त हुई जब दोनों की मुलाकात पहली बार पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट में हुई. बिग बी का कैरियर जहां उस समय हिचकोले खा रहा था तो वही जया उस जमाने की सुपरस्टार थी. हालांकि दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए प्यार किया से चिंगारी फूटी की अमिताभ और जया की जवानी एक दूसरे की दीवानी हो गई. दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता रहा और 'जंजीर' फिल्म के हिट होते ही जया और अमिताभ के प्यार को एक नाम मिल गया.

'जंजीर' के सुपर हिट होते हैं अमिताभ के करियर को एक ऐसा किनारा मिला जिसे उन्हें फिर कभी छोड़ने की जरूरत ही नहीं पड़ी. जया और अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मनाने लंदन जाना चाहते थे लेकिन अमिताभ बच्चन के पिता इस बात को लेकर तैयार नहीं थे. एक शर्ट के साथ हरिवंश राय बच्चन ने दोनों के लंदन जाने पर हामी भरी थी. शर्त थी शादी का बंधन. बिग बी के पिता ने साफ कहा था कि अगर विदेश जाना है तो पहले शादी करो फिर चले जाना. अमिताभ ने अपने पिता की बात का पालन करते हुए 1973 में जया के साथ शादी रचाई बस फिर क्या था ,दोनों का रिश्ता मजबूत होता चला गया. हालांकि एक दौर ऐसा भी आया जब इस रिश्ते में एक और अभिनेत्री की जिंदगी का 'सिलसिला' शुरू हो गया था.

जया और अमिताभ के रिश्ते में शादी के 3 साल बाद रेखा ने फिल्म 'दो अंजाने' से एंट्री मारी थी, साथ ही दोनों के बीच स्क्रीन पर इश्क की खिचड़ी पकने लगी थी. दुनिया की नजरों से छुपा कर रखे गए इस रिश्ते का खुलासा साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला की शूटिंग के दौरान हुआ. फिल्म में रेखा संग 'देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए' गाते गाते अमिताभ और उनके रिश्ते की भनक जया बच्चन को लगने लगी. यश चोपड़ा ने इस फिल्म की कास्टिंग कुछ इस तरह से की थी कि जैसे रियल लाइफ में चल रहा हो यह 'सिलसिला'. हालांकि जया बच्चन अमिताभ की गैरमौजूदगी में ऐसा कदम उठाया कि बिग बी और रेखा की मोहब्बत का सिलसिला एक ही रात में खत्म हो गया.

बताया जाता है कि जब अमिताभ बच्चन शूटिंग की वजह से बाहर गई हुई थी तब जयानी रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया था. डरी सहमी रेखा जब अमिताभ के घर पहुंची तो जया ने उनसे खूब बातचीत की लेकिन कहानी में कैसा ट्विस्ट आया जिसने जया के बसे बसाए घर को टूटने से बचा लिया. दरअसल जब जया रेखा को बाहर छोड़ने गई तो उन्होंने साफ कह दिया चाहे कुछ भी हो जाए मैं 'अमित' को नहीं छोडूंगी बस यह बात सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने अमिताभ का साथ पाने के सपने को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X