पापा से इतनी नफरत!पिता की मौत पर रेखा ने नहीं बहाया एक भी आंसू, बल्कि... वजह जान उड़ जाएंगे होश

rekha

रेखा ने बॉलीवुड को काफी सारी हिट फिल्में दी है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह हमेशा से ही अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बनी रही हैं. लेकिन हाल ही में उनके पिता को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है. दरअसल आपको बता दें कि रेखा के पिता जेमिनी गणेशन हिंदी सिनेमा के बेहद ही मशहूर कलाकार माने जाते थे. जिन्होंने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था. जेमिनी गणेशन का 22 मार्च 2005 को निधन हो गया. लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रेखा को अपने पिता के जाने का कोई भी गम नहीं था. बताया जाता है कि जब उनके पिता का निधन हुआ तो उनकी आंख में से एक भी आंसू नहीं निकला. इसके पीछे की वजह भी काफी हैरान कर देने वाली है.

रेखा ने अपने पिता की मौत पर शोक मनाने से किया साफ इनकार

ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि रेखा ने पिता के निधन पर शोक मनाने से साफ मना कर दिया. इतना ही नहीं रेखा ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि मैं उनकी मौत पर शोक क्यों मनाऊंगी. जब उनसे मेरा कोई नाता नहीं है. मेरे जीवन में भी उनका कोई खास योगदान देखने को नहीं मिला. एक्ट्रेस ने इसी के साथ कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें कभी भी जीवन में अपने पिता के साथ अप्रिय वक्त साझा करने का मौका नहीं मिला. एक्ट्रेस ने बताया कि वह सिर्फ मेरी कल्पना में थे.

जेमिनी गणेशन की दूसरी पत्नी की बेटी है रेखा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेखा, जेमिनी गणेशन की अनऑफिशियल दूसरी पत्नी पुष्पा वली की बेटी है. रेखा के पिता ने अपने जीवन में तीन शादियां की थी और यही कारण था कि रेखा को कभी भी अपने पिता से कुछ खास लगाव देखने को नहीं मिला. इसी वजह से रेखा अपने पिता के निधन पर शोक बनाने में असमर्थ थी. इसी के साथ आपको बता दें कि जेमिनी गणेशन 1950 से लेकर 1960 के दौर में साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे. जब 2005 में एक्टर का निधन हुआ तो पूरी साउथ इंडस्ट्री में शौक का माहौल बन गया. उनके जीवन पर एक 'महानती' नामक फिल्म भी बनी है जो कि 2018 में रिलीज हुई. इस फिल्म में जैमिनी का किरदार दुलकर सलमान ने निभाया. जैमिनी की पहचान कई बार रेखा के पिता के तौर पर भी की जाती है.

More from Filmibeat

Read more about: rekha gemini ganesan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X