घोड़ो की रेस में रेख की मां ने खेला जुआ, शूटिंग करने से इनकार करने पर रेखा को खूब पीटता था सौतेला भाई

रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज हसीना है और उनकी फिल्में भी काफी बेहतरीन होती है। एक्ट्रेस ने कई सारी हिट फिल्में हिंदी सिनेमा में दी है। लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रही। दरअसल उनकी मां पुष्पावल्ली ने पिता जेमिनी गणेशन से शादी नहीं की थी और कई बार एक्ट्रेस के माता-पिता को लेकर भी यह सवाल उठाए जाते हैं।
जेमिनी गणेशन ने रेखा को अपना नाम देने से किया इनकार
पुष्पावल्ली और जेमिनी गणेशन ने बिना शादी किए ही दो बेटियों को जन्म दिया जिनमें से एक रेखा थी और एक राधा थी। एक बिन ब्याही मां के लिए समाज में खुद के लिए और अपने बच्चों के लिए जगह बना पाना काफी ज्यादा मुश्किल था। रेखा की मां की पहले एक शादी हुई थी जिससे कि उन्हें दो बच्चे बाबूजी और रमा हुए थे। लेकिन रेखा और राधा के जन्म के बाद बताया जाता है कि जर्मनी गणेशन को अपनी ही फिल्म की एक्ट्रेस सावित्री से प्यार हुआ और शादी रचाई। जिसके चलते जेमिनी गणेशन ने रेखा और राधा को अपना नाम देने से इनकार कर दिया और अपने बच्चों से मिलने जाना भी बंद कर दिया।
रेखा की मां को लगी जुए की लत
बताया जाता है कि पुष्पावल्ली की जिंदगी में बाद में सिनेमैटोग्राफर के. प्रकाश आए और उनसे उन्हें दो बच्चे हो गए थे। जिसके चलते रेखा की मां 6 बच्चों की मां बन चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद भी पुष्पावल्ली ने काफी मेहनत की और काम कर वह अपने बच्चों का पेट पालती थी। लेकिन एक वक्त आया जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। वहीं दूसरी तरफ उनका घोड़े के रस में पैसे लगाने की हुए की गंदी आदत लग गई। जिसके चलते परिवार कर्ज में डूब गया।
फ़िल्म में काम करने से इनकार करने पर पीटता था भाई
इसी के चलते नौवी कक्षा में रेखा ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और फिल्मों में काम करना शुरू किया। दरअसल उनका यह परिवार के लोगों ने ही करने के लिए कहा था और उसे समय पूरा परिवार कर्ज के बोझ के तले दब गया था। रेखा को लगता था कि उनकी मां के पास बहुत ज्यादा पैसे हैं लेकिन असलियत कुछ और थी। 14 साल की उम्र में उनका सेट पर भेजा जाता था और अगर एक्ट्रेस इसके लिए मना कर देती थी तो उन्हें उनके भाई पीटा करता था।


Click it and Unblock the Notifications











